For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिलीप वेंगसरकर भी नहीं हैं विजय शंकर के पक्ष में, नंबर-4 के लिए इस बल्लेबाज को चुना

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप के लिए जब भारतीय क्रिकेट टीम के 15 सदस्यीय खिलाड़ियों के नाम घोषित हुए तो उनमें विजय शंकर का ना रहा, जबकि अनुभवी अंबाती रायडू को बाहर का रास्ता दिखाया गया। टीम चयनकर्ताओं ने सफाई दी कि उन्होंने शंकर को नंबर-4 की समस्या खत्म करने के लिए भी चुना। हालांकि कई दिग्गजों का मानना है कि शंकर नंबर-4 के लिए इंग्लैंड की तेज पिचों के लिए परफेक्ट नहीं है। पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर मानना है कि इस सिरदर्दी को खत्म करने के लिए भारतीय टीम केएल राहुल को आजमा सकती है।

वेंगसरकर ने कहा कि शिखर धवन और रोहित शर्मा के रूप में हमारे पास मजबूत सलामी जोड़ी है। विराट कोहली तीसरे नंबर पर बेहतरीन हैं। मुझे लगता है कि राहुल चौथे स्थान के लिए विकल्प हो सकते हैं। उसकी तकनीक शानदार है और वह शीर्ष तीन खिलाड़ियों के अच्छे पूरक हो सकते हैं। मेरा मानना है कि चौथे स्थान पर एक विशेषज्ञ बल्लेबाज होना चाहिए। वेंगसरकर ने राहुल के बारे में कहा, ''वह एक विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज है, अगर टीम जल्दी विकेट गंवा देती है तो वह मजबूती प्रदान कर सकते हैं। और वैसे भी इतने लंबे टूर्नामेंट में अगर जरूरी हुआ तो वह पारी का आगाज भी कर सकते हैं। मुझे लगता है कि उसे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होना चाहिए।''

1979, 1983 और 1987 का विश्व कप खेल चुके वेंगसरकर ने यह भी कहा कि विराट कोहली की राह सेमीफाइनल के बाद मुश्किल होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ी फायदेमंद चीज पिछले साल ब्रिटेन में पूर्ण सीरीज खेलने का अनुभव होगी। इंग्लैंड में मौसम परेशानियां खड़ी कर सकता है और इससे प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ सकता है। सांमजस्य बिठाना हमेशा अहम होता है। लेकिन भारतीय टीम के लिए फायदेमंद चीज उनका पिछले साल इसी समय में इंग्लैंड में खेलना होगा। हम उन परिस्थितियों में खेल चुके हैं और यह अच्छी चीज है। हमें इससे फायदा उठाने की कोशिश करनी चाहिए। बता दें कि वेंगसकर से पहले गाैतम गंभीर भी कह चुके हैं कि राहुल नंबर-4 के लिए परफेक्ट हैं।

Story first published: Friday, May 17, 2019, 19:58 [IST]
Other articles published on May 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+