For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

20 साल बाद श्रीलंकाई कप्तान ने किया कमाल, नाबाद रह कर बनाया यह रिकॉर्ड

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व कप में खेले अपने पहले मैच में बेहद खराब प्रदर्शन किया। श्रीलंका को न्यूजीलैंड के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम हार गई लेकिन उनके कप्तान दिमुथ करुणारत्ने धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए एक नया रिकाॅर्ड अपने नाम कर गए। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई श्रीलंका टीम महज 136 रनों पर ही ढेर हो गई। सिर्फ कप्तान करुणारत्ने ही कीवी गेंदबाजों का डटकर सामना कर सके। इस मैच में करुणारत्ने का साथ अन्य कोई बल्लेबाज नहीं निभा पाया। उन्होंने 84 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 52 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उनके नाम विश्व कप में पारी की शुरुआत से लेकर अंत तक नाबाद रहने का अजब रिकाॅर्ड दर्ज हो गया।

करुणारत्ने ओपनिंग करने उतरे थे। उनसे पहले ये कमाल विश्व कप में 20 वर्ष पहले विंडीज के रेडली जैकब्स ने किया था। वर्ष 1999 विश्व कप के दौरान मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जैकब्स ने ये कमाल पहली बार किया था और वो 49 रन बनाकर नाबाद रहे थे। अब दिमुथ ने ये कमाल किया और जैकब्स का रिकॉर्ड रन के मामले में तोड़ दिया। अब विश्व कप में कैरिंग द बैट के मामले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज करुणारत्ने बन गए हैं।

करुणारत्ने की पारी की बदाैलत ही श्रीलंका 100 का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो पाया था। एक समय 59 रनों पर आधी टीम पवेलियन लाैट चुकी थी। लगने लगा कि टीम 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। लेकिन करुणारत्ने ने जैसे-तैसे टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। करुणारत्ने ने इस मैच में दूसरे विकेट के लिए कुसल परेरा के साथ 42 रन की साझेदारी की जबकि सातवें विकेट के लिए थिसारा परेरा के साथ 52 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की। विश्व कप में कप्तान के तौर पर ये करुणारत्ने का पहला मैच था।

Story first published: Saturday, June 1, 2019, 20:31 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+