अगर पॉकेट में हों पैसे और दिल में सचिन तो कीजिये तेंदुलकर संग डिनर
बैंगलुरू। अगर आप सचिन के फैन हैं और मालामाल हैं तो आप फिर देर मत कीजिये क्योंकि आपको इस बैटिंग लीजेंड के साथ डिनर करने का मौका हासिल हो सकता है। पूछिेये कैसे.. तो चलिए हम बताते हैं.. दरअसल सिडनी के एक मशहूर रेस्त्रां ने सचिन तेंदुलकर के साथ लोगों का एक डिनर रखा है। इस डिनर में 60 लोगों को मौका मिल सकता है जो कि तेंदुलकर के साथ खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।
दरअसल भारत और साउथ अफ्रिका का मैच सिडनी में होने वाला है जिसे देखने के लिए सचिन सिडनी में मौजूद रहेंगे और इस लिए रेस्त्रां वालों ने 26 फरवरी को भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के बाद एक वीवीआईपी डिनर रखा है जिसमें सचिन के साथ लोगों को डिनर करने का मौका मिलेगा। इस डिनर के दौरान सचिन लोगों से बात करेंगे और फोटो खिंचवायेंगे।
अगर पॉकेट में हों पैसे तो उठाइये सचिन संग डाइन-वाइन का लुत्फ
यही नहीं सचिन के आटोग्राफ वाले सामान और उनकी साइन की गई किताब द प्लेइंड इट माइ वे..भी दिखायी जायेगी। इस डिनर की कीमत 3000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर होगी। जिसके लिए अभी से मारा-मारी मची हुई है। इस डिनर में दुनिया के अव्वल नंबर की शराब और स्वीट-डिश का इंतजाम होगा तो देर किस बात की है आपका भी मन है तो कीजिये ऑनलाइन बुकिंग सचिन के साथ डिनर की। आपको बता दें कि इस डिनर मिलने वाली रकम सचिन के फाउंडेशन को जायेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
