oi-Akash
नई दिल्ली। श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने अपने ऊपर लगे गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज किया है। आईसीसी ने रविवार को कहा कि उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद सुनवाई का सामना करना पड़ेगा। आईसीसी ने अपने जारी बयान में कहा कि दिनेश चंडीमल ने कहा है कि वह आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.2.9 के उल्लंघन के दोषी नहीं हैं। मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ मौजूदा टेस्ट के बाद मामले की सुनवाई करेंगे।' मैच अधिकारियों ने शु्क्रवार के खेल के आखिरी सत्र का रीप्ले देखने के बाद चंडीमल को आरोपी ठहराया था। रीप्ले में दिखाया गया कि चंडीमल ने अपनी जेब से मिठाई निकाली और मुंह में डाली। उन्होंने गेंद पर कुछ कृत्रिम पदार्थ भी लगाया। इसके बाद शनिवार को दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद आईसीसी ने चंडीमल पर बॉल से छेड़छाड़ के आरोप तय कर लिए थे। आईसीसी ने अपने टि्वटर पर अकाउंट पर यह जानकारी दी थी।
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंट लूसिया में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अंपायरों ने बॉल टैम्परिंग के शक के बाद बॉल बदलवाए जाने के बाद ये मामला सामने आया। तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले अंपायरों ने श्रीलंका की टीम को बॉल बदलने के लिए कहा। अंपायरों का कहना था कि बॉल की स्थिति ठीक नहीं है। अंपायरों के इस फैसले के खिलाफ श्रीलंकाई टीम 2 घंटे तक मैदान में नहीं आई। अधिकारियों की दखल के बाद करीब 2 घंटे बाद मैदान में उतरीं। श्रीलंकाई खिलाड़ी गेंद बदलने के फैसले से नाखुश थे। आपको बता दें कि इससे पहले मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन ब्रैनक्रॉफ्ट के बॉल टैम्परिंग का आरोप लगा है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, June 18, 2018, 9:26 [IST]
Other articles published on
Jun 18, 2018