For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका क्रिकेट में उथल-पुथल, कप्तान चांडीमल एक मैच के लिए सस्पेंड, कोच और मैनेजर भी फंसे

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चांडीमल को गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाए जाने के बाद एक टेस्ट मैच का बैन लगा दिया है। उन पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में गेंद से बदलाव का आरोप लगा था। चांडीमल को आइसीसी की आचार संहिता 2.2.9 के उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। इसके तहत गेंद की स्थिति को बदलने का आरोप लगता है। मंगलावर को आईसीसी ने प्रेस रिलीज जारी कर चांडीमल पर लगे आरोपों की पुष्टि करते हुए उन्हें एक मैच का सस्पेंसन सौंपा है। आईसीसी ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि चांडीमल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में गेंद से छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद मंगलवार को आईसीसी मैच रेफरी के अमीरात एलिट पैनल के जवागल श्रीनाथ ने चांडीमल को दो निलंबन प्वाइंट और मैच फीस का 100 प्रतिशत का जुर्माना सौंपा।

ये भी पाए गए दोषी
कप्तान चांडीमल के अलावा आईसीसी ने श्रीलंका टीम के मैनेजर, और कोच को खेल भावना को आहत करने का दोषी पाया है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने मंगलवार को श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल, कोच चंडिका हथुरुसिंघा और मैनेजर असंका गुरुसिंघा को अनुच्छेद 2.3.1 के उल्लंघन के साथ स्तर 3 अपराध का आरोप लगाया, जो "खेल की भावना के विपरीत आचरण" से संबंधित है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने शनिवार को खेल की शुरुआत में सेंट लुसिया में मैदान में उतरने से मना कर दिया था। आईसीसी के मुताबिक ये खेल भावना के विपरीत है। जिसके कारण खेल की शुरुआत में दो घंटे की देरी हुई। कोच और मैनेजर भी इस काम में शामिल थे और उन्हें आरोपी माना गया है।

यदि तीनों में से कोई भी अपना दोष स्वीकार नहीं करता है तो, तो आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 5.2 के अनुसार आईसीसी इस मामले को निर्धारित करने के लिए आचार संहिता आयोग से न्यायिक आयुक्त नियुक्त करेगी। जो इस मामले की तय समय में सुनवाई करेगा।

क्या है मामला?
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका के खिलाड़ियों ने मैदान पर उतरने से मना कर दिया था। दरअसल इससे पहले अंपायरों को लगा कि गेंद की स्थिति ठीक नहीं है और उन्होंने गेंद को बदल दिया। इससे नाखुश होकर श्रीलंका के खिलाड़ियों ने मैदान पर 90 मिनट की देरी के कदम रखा। इसके लिए अंपायरों ने श्रीलंका के खिलाडि़यों को गेंद को खराब तरीके से चमकाने के कारण पांच रन पेनल्टी और गेंद को बदलने का फैसला किया था।

तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले कप्तान को अंपायरों के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया था साथ ही टीम मैनेजमेंट भी मैच अधिकारियों से चर्चा करते नजर आए और खेल देर से शुरू हुई। इस मैच के फील्ड अंपायर अलीमदार और इयान गाउल्ड दूसरे दिन खेल के आखिर में इस्तेमाल की गई गेंद की स्थिति से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने श्रीलंका की टीम से कहा कि वो इस गेंद के साथ आगे का खेल जारी नहीं रख सकते।

Story first published: Tuesday, June 19, 2018, 23:33 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+