For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिनेश कार्तिक ने केकेआर की कप्तानी इयोन मोर्गन को सौंपी

नई दिल्ली। आईपीएल में आज होने वाले अहम मुकाबले से पहले केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टीम की कप्तानी इयोन मोर्गन को सौंप दी है। आज केकेआर का मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ है, लेकिन मैच से पहले कार्तिक ने टीम की कमान दिनेश कार्तिक को सौंप दी है। बतौर कप्तान दिनेश कार्तिक बल्ले से कुछ खास नहीं कर पा रहे थे, लिहाजा उन्होंने खुद पर दबाव कम करने के लिए यह फैसला लिया है। केकेआर की ओर से एक बयान जारी करके इस बारे में जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि दिनेश कार्तिक ने केकेआर मैनेजमेंट को जानकारी दी है कि वह अपनी बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान देने के लिए और टीम के हित में अधिक योगदान देने के लिए टीम की कप्तानी का जिम्मा इयोन मोर्गन को सौंप रहे हैं।

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि दिनेश कार्तिक जैसा नेतृत्व हमारे लिए सौभाग्य की बात है, जिन्होंने हमेशा टीम को प्राथमिकता दी है। इस तरह का फैसला लेने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है। हम उनके फैसले से चकित थे, लेकिन हम उनकी इच्छा का सम्मान करते हैं। हम इस बात के लिए भी सौभाग्यशाली हैं कि 2019 में विश्वकप जीतने वाली टीम के कप्तान इयोन मोर्गन जोकि केकेआर के उपकप्तान थे, वह टीम की कप्तानी का जिम्मा लेने के लिए तैयार हैं। डीके और इयोन ने एक साथ मिलकर इस टूर्नामेंट में जबरदस्त काम किया है, भूमिका में बदलाव टीम में अब प्रभावी होगा और हमे उम्मीद है कि यह बदलाव निर्बाध रूप से टीम को आगे बढ़ाने में काम करेगा।

Story first published: Friday, October 16, 2020, 14:16 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+