हैदराबाद| भले ही शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया हो लेकिन उसकी यह जीत फीकी रह गई, क्योंकी बैंगलुरू टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पर जुर्माना लगा दिया गया है।
दिनेश कार्तिक को अंपायर से उलझने के कारण रविवार को मैच शुल्क का 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया। कार्तिक को आचार संहिता के श्रेणी-एक का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच का मैच बारिश के कारण 11-11 ओवरों के लिए सीमित किया गया। इस दौरान कार्तिक एक फैसले के दौरान मैच रेफरी रोशन महानाम से उलझ गये और बहस कर बैठे, जिसके कारण वो अचार संहिता के उल्लंघन में दोषी पाये गये जिसकी वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया है।