For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पंत और साहा आइसोलेशन में, दिनेश कार्तिक ने दिया टीम को कीपिंग के लिए रेडी होने का हिंट

नई दिल्लीः भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में मुश्किल समय से गुजर रही है क्योंकि ऋषभ पंत को कोरोना हो चुका है और दूसरे विकेटकीपर रिद्धिमान साहा भी आइसोलेट हो गए हैं क्योंकि वे कोरोना से प्रभावित टीम के दूसरे सदस्य के संपर्क में थे। इसका मतलब यह है अगर दोनों खिलाड़ी मैच फिट नहीं हो पाते तो केएल राहुल एक कीपर के तौर पर खेलेंगे।

लेकिन दिनेश कार्तिक भी इंग्लैंड में हैं और कमेंट्री में झंडे गाड़ रहे हैं। विकेटकीपर कार्तिक ने संकेत दिया है अगर चांस दिया जाए तो वे टीम इंडिया के लिए तैयार हैं। कार्तिक ट्विटर पर गए और इस बारे में बात की। फोटो में आप देख सकते हैं कार्तिक ने अपनी किट को दर्शाया है।

कार्तिक ने एक साक्षात्कार में कुछ हफ्ते पहले पीटीआई से कहा था, "बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि आईपीएल कैसे चलता है, इसलिए केकेआर के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है और देखते हैं कि क्या इससे मुझे (भारतीय टीम बनाने में) मदद मिलती है।"

यहां तक की भारत के पिछले इंग्लैंड दौरे पर भी दिनेश कार्तिक पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे। कार्तिक का मानना है जब आप बाहर से खेल को देखते हो तब पता चलता है यह कितना कठिन है। भारतीय टीम में जगह बनाना हमेशा ही मुश्किल होता है। हालांकि उनको भरोसा है आईपीएल के अगले भाग में एक अच्छा प्रदर्शन उनके लिए कुछ सरप्राइज लेकर आ सकता है।

इसी बीच बीसीसीआई से जानकारी मिली है कि पंत की स्थिति बेहतर है। उनका बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अगर उनके दो आरटी-पीसीआर टेस्ट नेगेटिव निकलते हैं तब उन्हें डरहम में टीम में शामिल किया जा सकेगा।

इसके अलावा बीसीसीआई ने अपनी एक विज्ञप्ति में कहा, "बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बी अरुण बॉलिंग कोच, रिद्धिमान साहा और अभिमन्यु ईश्वरन की पहचान गरानी के करीबी संपर्कों के रूप में की है, जो 14 जुलाई को आरटी-पीसीआर परीक्षणों के बाद टीम होटल में थे। चारों लोग 10 दिन के आइसोलेशन से गुजरेंगे और लंदन के टीम होटल में अपने-अपने कमरों में रहेंगे।

Story first published: Friday, July 16, 2021, 11:28 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+