For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिनेश कार्तिक के बचपन का सपना हुआ पूरा तो लिखा यह शानदार संदेश

नई दिल्ली। निदाहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल में अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर भारतीय टीम को खिताब जिताने वाले दिनेश कार्तिक का एक बचपन का सपना पूरा हो गया है। दरअसल फाइनल में 8 गेंदों पर नाबाद 29 रनों की पारी खेलने वाले इस धुरंधर विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक इस बार अमूल के चर्चित 'अमूल बटर' विज्ञापन का टॉपिक थे। इस विज्ञापन में जिस तरह कार्तिक को पेश किया गया उसने इस खिलाड़ी का दिल पिघलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अब कार्तिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर अमूल बटर के ऐड की है, जिसमें अमूल गर्ल और दिनेश कार्तिक दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ पंच लाइन बिग हिट और दिनेश कार-अटैक लिखा हुआ है।

भारतीय डेरी ब्रांड अमूल का अमूल बटर विज्ञापन सालों से हर हफ्ते नए अंदाज में सामने आता रहा है। इस बार उसने कार्तिक के सम्मान में ये विज्ञापन डिजाइन किया था। इस विज्ञापन के सामने आने के बाद दिनेश कार्तिक भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और उन्होंने इस विज्ञापन को ट्वीट करके लिखा, 'इस पर आना बचपन का सपना था। बहुत खुश हूं। आभार।'

Story first published: Thursday, March 22, 2018, 11:53 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+