For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018 : कप्तान कार्तिक ने कुलदीप के शानदार प्रदर्शन पर उनके बारे में कही यह खास बात

नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 49वां रोमांचक मुकाबला केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला गया। इस शानदार और रोमांचक मुकाबले में दोनो ही टीमों ने पूरे दमखम से मैच जीतने का प्रयास किया क्योंकि यह मैच दोनो के लिए ही प्लेऑफ के लिहाज से काफी मायने रखता था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने तेज शुरुआत जरूर की लेकिन बटलर के आउट होते कुलदीप यादव की फिरकी में सभी खिलाड़ी बेबस नजर आए और राजस्थान की पूरी टीम 142 रन के स्कोर पर ही आलआउट हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने भी तेज शुरुआत की और क्रिस लिन के 45 रनों की पारी की बदौलत केकेआर ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। हालांकि इस मैच के असली हीरो कुलदीप यादव ही रहे। उनकी इस गेंदबाजी का हर कोई कायल दिखा।

कुलदीप ने की शानदार गेंदबाजीः अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने राजस्थान की कमर तोड़ दी। उन्होंने इस मुकाबले में 4 विकेट झटके और राजस्थान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं। अगर पूरे टी20 फार्मेट को देखें तो कुलदीप यादव ऐसा कारनामा तीसरी बार कर रहे हैं। इसके पहले भी वो विदर्भ और बंगाल के खिलाफ गेंदबाजी में ऐसा प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही बाएं हाथ के सबसे उम्दा प्रदर्शन करने वाली सूची में भी कुलदीप का नाम सबसे आगे हो गया है।इसके पहले ब्रेड हॉज ने ये कारनामा किया था जब उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 5 विकेट झटके थे।

कार्तिक ने कुछ यूं की तारीफः मैच के बाद केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कुलदीप यादव की गेंदबाजी की सराहना करते हुए कहा की यादव ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की खासतौर पर बटलर के खिलाफ जो इस सीजन बेहतर फार्म में हैं। कार्तिक ने कहा की कुलदीप एक बेहतरीन गेंदबाज हैं और मैं समझता हूं की वो दुनिया के बेहतर गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने कहा की कुलदीप खासा मेहनत करते हैं और अपने प्रदर्शन को ज्यादा से ज्यादा निखारने की कोशिश करते हैं। वहीं कुलदीप ने बताया की मैच से पहले वो थोड़ा घबराए हुए थे लेकिन उन्होंने काफी रिसर्च किया था खासतौर पर बटलर के खिलाफ और उन्होंने सफलता पाई। यादव ने रहा की आप अगर इस तरह का प्रदर्शन करते हैं तो इससे मनोबल बहुत बढ़ता है।

Story first published: Wednesday, May 16, 2018, 12:42 [IST]
Other articles published on May 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+