महेंद्र सिंह धोनी की वापसी नहीं, बल्कि इस वजह से गंवाई ऋषभ पंत ने वनडे टीम से जगह
नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और केवल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी। इसमे युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को टी20 टीम में तो जगह मिली, लेकिन वन डे टीम का वे हिस्सा नहीं बन सके। इस तरह से उनके अब विश्वकप में खेलने को लेकर भी संशय बन चुका है। जबकी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी20 दोनों टीमों में अपनी वापसी की है।
दरअसल ऋषभ पंत ने अपनी जगह धोनी की वजह से नहीं गंवाई है, बल्कि इसके पीछे वजह बने हैं दिनेश कार्तिक। अनुभवी दिनेश कार्तिक के कारण पंत को एक दिनी टीम में जगह नहीं मिल सकी है। 21 साल के पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वन डे सीरीज में धोनी के बैकअप के तौर पर शामिल किया गया था। जबकी 33 वर्षाय कार्तिक उस सीरीज का हिस्सा नहीं थे। लेकिन कार्तिक कप्तान कोहली और कोच शास्त्री का भरोसा जीतने में सफल रहे।
ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने आने वाले विश्व कप के लिए टीम को चुनने को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी थी। शास्त्री ने कहा था कि अब प्रयोग का दौर बीत चुका है और हम लोग इन्हीं (मौजूदा खेल रहे खिलाड़ी) खिलाड़ियों के साथ जारी रखना चाहेंगे। शास्त्री के उस बयान के बाद युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों का भी विश्व कप से पत्ता साफ होना तय हो गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
