केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक के नाम जुड़ा ये बेहद खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली। आईपीएल 11 में 4 टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रहीं थी, अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद हैदराबाद और चेन्नई के मुकाबले में माही सेना ने बाजी मारकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। वहीं दूसरे मुकाबले में केकेआर और राजस्थान के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें केकेआर ने मैच जीता और क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बना ली है। दरअसल हैदराबाद और केकेआर के बीच जो भी मुकाबला जीतेगा वो सीधा रविवार को चेन्नई के साथ फाइनल में भिड़ेगा। राजस्थान के साथ खेले गए मुकाबले में केकेआर को जीत के साथ-साथ एक और गिफ्ट मिला है। दरअसल इस मैच के बाद दिनेश कार्तिक के नाम एक खास रिकॉर्ड जुड़ गया है टी20 के मैचों में 5 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दिनेश कार्तिक का नाम भी शामिल हो गया है। गौरतलब हो की भारत के 8 खिलाड़ियों ने टी20 के क्रिकेट में 5 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं जिनमें अब दिनेश कार्तिक का नाम भी शामिल हो गया है।
कार्तिक ने बनाया है खास रिकॉर्डः आईपीएल के इस सीजन में पहली बार केकेआर की कप्तानी संभाल रहे दिनेश कार्तिक ने अपने टी20 करियर की शुरुआत दिसंबर 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था।दिनेश ऐसे पांचवे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने बिना शतक लगाए ही पांच हजार के रन का आंकड़ा छुआ है। वहीं क्रिकेट जगत में 39 ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है जिन्होंने ऐसा कारनामा किया है और पांच हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके अलावा, धोनी, गंभीर, विराट कोहली, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, शिखर धवन और रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में शामिल है। गौरतलब हो की पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 में रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है जिन्होंने 11436 रन कुल बनाए हैं। वहीं भारत की तरफ से अगर बात करें तो सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में सुरेश रैना का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने टी20 में 7791 रन बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
