For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कार्तिक ने इंजेक्शन लेकर खेला था IPL का प्लेऑफ मुकाबला, हुए टीम से बाहर

नई दिल्ली। तमिलनाडु क्रिकेट संघ के सचिव एस रामास्वामी ने कहा कि अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने इंजेक्शन लेने के बाद 2021 इंडियन प्रीमियर लीग प्लेऑफ खेला। माना जाता है कि कार्तिक घुटने की चोट से पीड़ित हैं और इसलिए दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 4 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक टी20 ट्रॉफी के आगामी संस्करण में नहीं खेलेंगे। कार्तिक को घरेलू टूर्नामेंट में तमिलनाडु का नेतृत्व करने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन वह अब टीम से बाहर हो चुके हैं। विजय शंकर को टीम का कप्तान बनाया गया है। तमिलनाडु अपने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में महाराष्ट्र से भिड़ेगा। लीग का फाइनल 24 नवंबर को होना है।

रामास्वामी को क्रिकबज पर कहा, ''कार्तिक ने इंजेक्शन लेने के बाद आईपीएल प्लेऑफ खेला था। इसलिए, हमने उनकी जगह विजय शंकर को कप्तान बना दिया है।" दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए कार्तिक ने 2021 के आईपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने 15 पारियों में 22.30 के औसत और 131.17 के स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए।

यह भी पढ़े- डेल स्टेन ने बताया काैन है भारत का 'गेम चेंजर', नहीं कर सकते प्लेइंग XI से बाहर

शुक्रवार, 15 अक्टूबर को फाइनल में, वह रवींद्र जडेजा के हाथों आउट होकर नौ रन ही बना सके। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स से 27 रन से हार गई। कार्तिक ने आखिरी बार 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। इसके बाद उन्होंने टीम में अपनी जगह गंवा दी। 2021 में, कार्तिक को कमेंट्री बॉक्स में अपना जादू बुनते और खेल के महान लोगों से प्रशंसा बटोरते हुए भी देखा गया है।

इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर को भी सैयद मुश्ताक टी20 ट्रॉफी के आगामी संस्करण से बाहर कर दिया गया है। वह चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से चूक गए और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भाग नहीं ले सके। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख राहुल द्रविड़ ने पुष्टि की कि युवा खिलाड़ी को पूर्ण फिटनेस हासिल करने के लिए थोड़ा और समय चाहिए।

रामास्वामी ने कहा, "मैंने राहुल द्रविड़ से वाशी के बारे में बात की है और उन्होंने मुझे बताया है कि खिलाड़ी अभी भी तैयार नहीं है। राहुल ने हमें सलाह दी है कि हम उन्हें जल्दबाजी न करें और हम सुझाव का पालन कर रहे हैं।" बता दें कि तमिलनाडु का पिछले सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा था। टीम ने महत्‍वपूर्ण फाइनल में बड़ौदा को हराकर खिताब जीता था। अब टीम अपने खिताब को बरकरार रखना चाहेगी।

Story first published: Wednesday, October 20, 2021, 10:00 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+