For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो इस गलती के चलते विश्व कप 2019 का सेमीफाइनल हारा भारत, दिनेश कार्तिक ने खोला राज

नई दिल्ली। इंग्लैंड एवं वेल्स की मेजबानी में खेले गये आईसीसी 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल मैच को हर भारतीय फैन्स किसी बुरी याद की तरह भुला देना चाहता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए इस अहम मुकाबले में न सिर्फ भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था बल्कि पूरे विश्व कप में मजबूत रही टीम की बल्लेबाजी भी इस मैच में ताश के पत्तों की तरह ढह गई। कीवी टीम के खिलाफ हुए इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का पहले टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल हुआ और बाद में मध्यक्रम जीत दिलाने में असफल रहा और 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मिली हार के बारे में बात करते हुए हाल ही में केएल राहुल ने कहा था कि यह एक ऐसे बुरे सपने की तरह है जो आज भी रात को जगा कर डराता है।

और पढ़ें: धोनी नहीं यह खिलाड़ी है क्रिकेट इतिहास का असली 'फिनिशर' जिसे देखकर बना था शब्द

अब इसी मैच को लेकर भारतीय टीम के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपना अनुभव शेयर किया है और उस गलती के बारे में बताया है जिसके चलते भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें: 10000 रन, 800 विकेट- अब पेट पालने के लिए ये ऑलराउंडर चला रहा है स्पोर्टस की दुकान

शानदार तरीके से सेमीफाइनल में पहुंचा था भारत

शानदार तरीके से सेमीफाइनल में पहुंचा था भारत

4 साल की तैयारी के बाद विश्व कप अभियान में पहुंची भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मैच से पहले भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाजी को हाथ आजमाने का काफी मौका नहीं मिला था क्योंकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली और केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन करके टीम को एकतरफा जीत दिलाने में मदद की थी। इन खिलाड़ियों के चलते मध्यक्रम को बहुत मौका नहीं मिल सका था। अब जब मध्यक्रम खिलाड़ियों को विश्व कप सेमीफाइनल में खेलने का मौका मिला तो स्टेज का अतिरिक्त दबाव भी देखने को मिला।

टूर्नामेंट को मध्यक्रम को नहीं मिले ज्यादा मौके

टूर्नामेंट को मध्यक्रम को नहीं मिले ज्यादा मौके

इस बारे में बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा,' सही मायने में पूरे मिडिल ऑर्डर को ही टूर्नामेंट में अधिक मौके नहीं मिले, क्योंकि टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में था। अब सीधे सेमीफाइनल में मिडिल ऑर्डर को खेलने का मौका मिला तो वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तो बस विश्व कप सेमीफाइनल ही होता है। यह जितना अच्छा लगता है इसमें उतना ही दबाव भी होता है। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने जैसे ही विराट कोहली, रोहित शर्मा का विकेट निकाला तो मुझे पैडस पहनने के लिये कहा गया। मुझे इस बात को समझने में थोड़ा वक्त लगा लेकिन केएल राहुल के आउट होने के बाद समझ आ गया कि मुझे 5 नंबर पर भेजा जा रहा हैं। मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि मुजे नंबर-5 पर जाना पड़ सकता है और मैंने पिछले काफी सालों से नंबर-3 या नंबर-5 पर बल्लेबाजी नहीं की थी।'

सरप्राइजिंग था बल्लेबाजी में प्रमोट करना

सरप्राइजिंग था बल्लेबाजी में प्रमोट करना

दिनेश कार्तिक ने सेमीफाइनल मैच के बार में बात करते हुए कहा कि इस मैच में खुद मेरे लिये भी 5 नंबर पर बल्लेबाजी के लिये भेजा जाना काफी सरप्राइजिंग फैसला था।

क्रिकबज से बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा,'मुझे नंबर-5 पर भेजे जाना खुद मेरे लिए भी काफी सरप्राइजिंग था, क्योंकि मैंने तो यही सोचा था कि मुझे नंबर-7 पर बतौर फिनिशर भेजा जाएगा। हालांकि अचानक से सब कुछ बदल गया। पूरे टूर्नामेंट में हमारे टॉप ऑर्डर ने शानदार प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी के चलते हमें मध्यक्रम में अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाने का मौका ही नहीं मिला।

महज 5 रन पर भारत ने खो दिये थे 3 विकेट

महज 5 रन पर भारत ने खो दिये थे 3 विकेट

गौरतलब है कि इस मैच में भारतीय टीम ने रनों का पीछा करते हुए महज 5 रन पर 3 विकेट खो दिये थे, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने दिनेश कार्तिक को एमएस धोनी और ऋषभ पंत से पहले 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिये भेजा। कार्तिक ने इस पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजी नहीं की थी और उन्हें सीधे सेमीफाइनल मुकाबले में खिलाया गया।

इस मैच में कार्तिक ने 25 गेंदों का सामना करके महज 6 रन ही बनाये और पवेलियन लौट गये। उनकी इस पारी के बाद से उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया और उनकी इस पारी की काफी आलोचना भी हुई।

Story first published: Saturday, May 9, 2020, 6:23 [IST]
Other articles published on May 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+