For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फिर याद आई दिनेश कार्तिक की तूफानी पारी, पलट दिया था हारा हुआ मैच

नई दिल्ली। विकेटकीपर दिनेश कार्तिक भले ही टीम से बाहर हों लेकिन उनके बल्ले से कई बार ऐसी पारियां देखने को मिलीं जिसने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आज के के दिन यानी कि 18 मार्च को कार्तिक के बल्ले से 8 गेंदों में नाबाद 29 रनों की पारी निकली थी जिसमें 3 छक्के तो 2 चाैके शामिल रहे थे। यह वही पारी है जिसने टीम को साल 2018 में निदाहस ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

छक्के के साथ दिलाई थी जीत

छक्के के साथ दिलाई थी जीत

भारत और बांग्लादेश के बीच निदाहस ट्रॉफी का फाइनल कोलंबो में खेला गया था। बांग्लादेश ने मुकाबले में अपना पलड़ा भारी कर लिया था क्योंकि भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। लेकिन दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाते हुए भारत को हारे हुए मैच में ऐतिहासिक जीत दिला दी।

ऐसा रहा था मैच

ऐसा रहा था मैच

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर भारत के सामने 167 रनों का लक्ष्य रख दिया। सब्बीर रहमान ने 50 गेंदों में 77 रनों की अर्धशतकीय पारी और अंत में मेहदी हसन ने 7 गेंदों में नाबाद 19 रनों की पारी खेली। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, तो जयदेव उनादकट को 2 और वॉशिंग्टन सुंदर को एक विकेट मिला था। जवाब में भारत ने अच्छी शुरूआत की। रोहित शर्मा ने 42 गेंदों में 56 रन बनाए, लेकिन 18वे ओवर के बाद भारत का स्कोर 133-4 का था और आखिरी दो ओवर में जीत के लिए टीम को 34 रनों की दरकार थी।

फिर कार्तिक ने यूं दिलाई जीत

फिर कार्तिक ने यूं दिलाई जीत

इसी वक्त बल्लेबाजी करने कार्तिक आए और वो स्ट्राइक पर भी थे। कार्तिक ने इसके बाद रूबेल होसैन के ओवर में 22 रन बनाते हुए टीम को मैच में बनाए रखा। कार्तिक ने पहली गेंद पर छ्क्का, दूसरी गेंद पर चौका, तीसरी गेंद पर फिर छक्का, चौथी गेंद खाली, पांचवीं गेंद पर दो रन और आखिरी गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद आखिरी ओवर में भारत को जीतने के लिए 12 रनों की दरकार थी, लेकिन स्ट्राइक पर सौम्य सरकार थे। आखिरी ओवर की शुरुआत वाइड के साथ हुई, फिर पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया। दूसरी गेंद और तीसरी गेंद पर एक-एक रन आया। चौथी गेंद पर विजय शंकर ने शानदार चौका लगाया, लेकिन पांचवीं गेंद पर वो लॉन्ग ऑफ पर आउट हो गए। हालांकि दोनों ने स्ट्राइक को बदल लिया था, जिसकी वजह से दिनेश कार्तिक स्ट्राइक पर आ गए थे। कार्तिक ने आखिरी गेंद को कवर के ऊपर से शानदार छक्का लगाकर भारत को यादगार जीत दिलाई।

Story first published: Thursday, March 19, 2020, 7:10 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+