धोनी के रोल में T-20 विश्व कप जिता सकता हूं, पर माैके का है इंतजार : कार्तिक

नई दिल्ली। अगले साल 18 अक्तूबर को आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरूआत होने जा रही है। 2007 की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम खिताब जीतने के लिए प्रबल दावेदार टीमों में से एक हैं। यह टूर्नामेंट अभी दूर है, ऐसे में टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने भरोसा दिलाया है कि अगर उन्हें माैका मिलता है तो वह महेंद्र सिंह धोनी के रोल में टी20 विश्व कप दिला सकते हैं। कार्तिक ने माना कि उन्हें इंग्लैंड में हुए वनडे प्रारूप के आईसीसी विश्व कप में खराब प्रदर्शन के कारण दोबारा जगह नहीं मिला, लेकिन माैका मिलता है तो वह फिनिशर की भूमिका निभा सकें।

वापसी की है उम्मीद

वापसी की है उम्मीद

कार्तिक तमिलनाडु की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं। फिलहाल उनका फोकस अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप है। कार्तिक ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि चयनकर्ता घरेलू क्रिकेट में उनकी कंसीस्टेंसी से प्रभावित होंगे। 34 साल के दिनेश कार्तिक ने कहा, ''टी-20 वर्ल्ड कप एक साल दूर है। मुझे उम्मीद है कि मैं घरेलू क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म करता रहूंगा और मुझे टीम इंडिया में फिर से मौका मिलेगा।''

हो सकते हैं अहम साबित

हो सकते हैं अहम साबित

उन्होंने कहा, ''टीम इंडिया को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो फिनिशर की भूमिका निभा सके। इस स्थिति के लिए मैं अहम साबित हो सकता हूं।'' गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक को पहले भी टी-20 में यह जिम्मेदारी दी जा चुकी है और तमिलनाडु के इस बल्लेबाज को यह भरोसा है कि वह धौनी की तरह फिनिशर का रोल निभा सकते हैं।

धोनी के रोल में सबसे उपयुक्त हूं

धोनी के रोल में सबसे उपयुक्त हूं

उन्होंने कहा, ''मैं पिछले कुछ समय में टी-20 में टीम इंडिया के लिए यह किया है। लेकिन विश्व कप के बाद से मैं नहीं खेला। उन्होंने मेरी खराब परफॉर्मेंस के चलते मुझे हटा दिया। लेकिन मुझे लगता है कि मैं धोनी के रोल में सबसे उपयुक्त हूं। मैं वह कर सकता हूं जो मैंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए किया। देखना है कि मुझे मौका मिलता है या नहीं।'' बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में कार्तिक जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने छह पारियों में 87.25 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से 349 रन बना लिए हैं। अब देखना यह बाकी है कि आगामी बाग्लादेश के खिलाफ होने जा रही टी20 सीरीज के लिए उन्हें माैका मिलता है या नहीं।

Story first published: Tuesday, October 22, 2019, 19:49 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+