For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिनेश कार्तिक ने कहा, अश्विन पिच पर निर्भर नहीं करते, उनको लाने का ये सही समय है

नई दिल्लीः विराट कोहली ने चौथे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम अभी घोषित नहीं की है लेकिन माना जा रहा है अश्विन आएंगे। कोहली ने चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की रणनीति अभी तक जारी रखी है और एक स्पिन ऑलराउंडर खिला रखा है। पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में हमको ये देखने को मिला है।

ओवल की पिच को धीरे-धीरे स्पिनरों की मददगार माना जाता है और यहां कोहली के लिए अश्विन के बिना जाना मुश्किल हो सकता है।

अपने खेल से ज्यादा कमेंट्री में नाम कमा रहे दिनेश कार्तिक ने द टेलीग्राफ के अपने कॉलम में कहा कि भारत को ओवल में रविचंद्रन अश्विन के साथ खेलना चाहिए।

कार्तिक ने अपने कॉलम में लिखा है, "मेरा मानना ​​​​है कि रविचंद्रन अश्विन के लिए श्रृंखला में अपनी पहली उपस्थिति बनाने का समय आ गया है। परंपरागत रूप से, ओवल इंग्लैंड में कुछ सबसे सपाट पिचों में एक है।"

"अगर मैं विराट कोहली होता, तो मैं इस महत्वपूर्ण टेस्ट में खेलने में एक नया आयाम लाना चाहता। जैसा कि अश्विन ने अपने करियर में दिखाया है, वे पिच पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं करते हैं।"

इंग्लैंड की परिस्थितियों में अश्विन का नहीं होना आश्चर्य की बात है, लेकिन यह गुरुवार से शुरू होने वाले ओवल में चौथे टेस्ट में बदल सकता है।

अश्विन ने 25 अप्रैल के बाद से केवल दो बार खेला है - न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में, जो जून में इंग्लैंड में हुआ था और उन्होंने प्रत्येक पारी में दो विकेट लिए, और सरे के लिए समरसेट के खिलाफ एक इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप मैच में उनको देखा गया जब उन्होंने दूसरी पारी में 6-27 का आंकड़ा दिया। बता दें कि वह मैच भी इसी ओवल में खेला गया था।

कार्तिक ने कहा, "इंग्लैंड के पास शीर्ष तीन में दो बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं और शीर्ष सात में तीन हैं। अश्विन का बाएं हाथ बल्लेबाजों के खिलाफ रिकॉर्ड किसी से पीछे नहीं है, और वह दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ भी शानदार हैं, वह अपनी बॉलिंग के साथ प्रयोग भी करते हैं।"

दिनेश कार्तिक लंबे समय से इंग्लैंड में थे जहां वे स्काई स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री कर रहे थे। अंग्रेजी में कमेंट्री करते हुए कार्तिक ने लोगों का बहुत मनोरंजन किया, खासकर अंग्रेज लोग उनसे काफी खुश थे। क्योंकि अब कार्तिक को आईपीएल में खेलने के लिए केकेआर से जुड़ना है तो वे इंग्लैंड छोड़ चुके हैं और उनके साथी कॉमेंटेटर्स ने कहा है कि कार्तिक के साथ काम करना बहुत ही मजेदार रहा।

Story first published: Thursday, September 2, 2021, 13:35 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+