
ऋषभ पंत पर है कार्तिक को पूरा यकीन-
यही कारण है कि दिनेश कार्तिक ने पंत की ना केवल सराहना की बल्कि यह भी कहा कि यह खिलाड़ी 100 टेस्ट मैच खेलने की काबिलियत रखता है। ऋषभ पंत टीम इंडिया के साथ इस समय इंग्लैंड के टूर पर है जहां वे18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेलेंगे। यह मुकाबला अच्छी खासी परीक्षा साबित होने जा रहा है क्योंकि न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मेजबान के ऊपर हावी होकर बता दिया है कि वह किसी भी हालत में चूकने के मूड में नहीं है। हो सकता है बारिश के चलते एक दिन ना धुला होता तो न्यूजीलैंड यह मुकाबला जीत भी जाता। अगर ऋषभ पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड के खिलाफ चलते हैं और अपने कुछ आक्रामक तेवर दिखाते हैं तो भारत के मैच में जीतने की काफी चांस बने रहेंगे क्योंकि उनका बैटिंग स्टाइल इस तरह का है कि वह विपक्षी खेमे से गेम को बहुत तेजी के साथ खींच लेते हैं।
अरब लोगों में केवल 302 ने भारत के लिए टेस्ट खेला, मैं भी उनमें शामिल हूं- दिनेश कार्तिक

पंत की खासियत के बारे में बात की-
स्पोर्ट्स टुडे के साथ बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने ऋषभ पंत की बहुत तारीफ की और बताया कि यह युवा खिलाड़ी 100 टेस्ट मैच खेलने वाला खिलाड़ी है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ऋषभ पंत ने पिछले कुछ समय में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और उन्होंने वास्तव में कुछ मैच तो बहुत ही दबाव में खेले हैं। चाहे वर्ल्ड कप का फाइनल हो, चाहे आईपीएल का फाइनल हो, उन्होंने कई सारे मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया जो उनकी बैटिंग की खूबसूरती को बयां करता है। व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि वह एक ऐसे खिलाड़ी है जो हमेशा चुनौती उठाने की ओर देखते रहते हैं। आईपीएल फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने अर्धशतक लगाया था। मुझे याद है कुछ साल पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अकेले दम पर मैच जीता दिया था। शायद यह एक एलिमिनेटर मुकाबला था। इस तरह के खेल में वह हमेशा बाजी मार ले जाते हैं। यह दिखाता है कि वह प्रैशर को हैंडल करने की क्षमता कितनी ज्यादा रखते हैं। उन्होंने पिछली दो सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया है।"
इंग्लैंड क्रिकेट में नस्लवाद का साया, एक और खिलाड़ी के विवादित ट्वीट की जांच कर रहा है ECB

वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं कार्तिक-
दिनेश कार्तिक आगे कहते हैं कि उनको इस बारे में कोई शक नहीं है कि ऋषभ पंत भारतीय टीम के अभिन्न हिस्से बने रहेंगे और वह बहुत सारा सफेद गेंद क्रिकेट खेलेंगे, साथ ही 100 टेस्ट मैच भी भारत के लिए खेलने जा रहे हैं। दिनेश कार्तिक खुद एक बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे लेकिन उनका अधिकांश समय महेंद्र सिंह धोनी के कारण भारतीय क्रिकेट को बाहर से ही देखने में व्यतीत हो गया। वे टीम के नियमित सदस्य बनने की ओर तब हुए जब उनकी उम्र काफी गुजर चुकी थी लेकिन उनके साथ एंड निरंतरता की समस्या हमेशा बनी रहे। इसके अलावा कार्तिक के साथ हल्का अन्याय यह भी हुआ कि भारतीय टीम में ना तो सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनकी कोई जगह बनती थी ना ही मध्यक्रम के पारी को संभालने वाले बल्लेबाज के तौर पर वे फिट हो पा रहे थे। उनको केवल निचले क्रम पर बैटिंग दी जा रही थी जहां पर महेंद्र सिंह धोनी की तरह फिनिशर की भूमिका उनको निभानी थी। क्रिकेट में फर्निशिंग करना सबसे मुश्किल काम होता है। कार्तिक कभी सफल रहे तो कभी नहीं भी हुए।
अभी भी इस क्रिकेटर ने टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है हालांकि वह जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट खेलने के उनके दिन बीत चुके हैं लेकिन T20 वर्ल्ड कप खेलना उनका सपना है जो बाकी है। अच्छी बात यह है भारत को बैक टू बैक दो टी-20 वर्ल्ड कप खेलने हैं।


Click it and Unblock the Notifications
