
ये चुनी ओपनिंग जोड़ी
कार्तिक ने क्रिकबज के साथ बात करते हुए यह टीम चुनी। शर्त थी कि वो खिलाड़ी चुने जाएं जो उनके साथ खेले हों। ऐसे में कार्तिक ने ओपनिंग जोड़ी के रूप में वीरेंद्र सहवाग व गाैतम गंभीर को चुना है। कार्तिक गंभीर के साथ केकेआर में जबकि सहवाग के साथ दिल्ली डेयरडेविल्स में खेल चुके हैं।

खुद को पांचवें नंबर पर रखा
तीसरे नंबर के लिए कार्तिक ने विराट कोहली जबकि रोहित शर्मा को चाैथे नंबर के लिए चुना। कार्तिक कोहली के साथ बेंगलुरू के लिए जबकि मुंबई इंडियंस के लिए रोहित के साथ खेल चुके हैं। वहीं खुद को बताैर विकेटकीपर पांचवें नंबर पर रखा है।

बताैर स्पिनर चहल को चुना
ऑलराउंडर के लिए उन्होंने आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को चुना है। तेज गेंदबाजों में ग्लेन मैकग्रा, जसप्रीत बुमराह और मिशेल स्टार्क को चुना है। इन दिनों खिलाड़ियों के साथ कार्तिक अलग-अलग आईपीएल टीमों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक स्पिनर युजवेंद्र चहल को चुना है, जिनके साथ वह बेंगलुरू में खेल चुके हैं।
ऐसी है कार्तिक की ऑल टाइम आईपीएल XI:
वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, ग्लेन मैकग्रा, जसप्रीत बुमराह, मिशेल स्टार्क, युजवेंद्र चहल।


Click it and Unblock the Notifications
