भारत के जीतने की उम्मीद बरकरार
फिलहाल सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण पिच पर डटे हुए हैं.
टेस्ट मैच के पाँचवे दिन टूट चुकी पिच पर भारत ने एक विकेट पर 131 के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया.
जहाँ गौतम गंभीर बेहद सहजता के साथ पारी आगे बढ़ा रहे थे, वहीं ख़राब फ़ॉर्म से जूझ रहे राहुल द्रविड़ में विश्वास की कमी साफ झलक रही थी.
टीम के स्कोर में दस रन ही और जुड़े थे कि द्रविड़ चार रन बनाकर पैवेलियन लौट गए. फ़्लिंटॉफ़ की बाहर जाती गेंद पर उन्होंने बल्ला लगाया और विकेट के पीछे लपके गए.
चेन्नई टेस्ट का चौथा दिन
इसके बाद गंभीर का साथ देने आए सचिन तेंदुलकर. दोनों के बीच 42 रनों की साझीदारी हुई. इस बीच गौतम गंभीर अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे और पूरे लय में थे.
लेकिन जेम्स एंडरसन की एक गेंद पर गंभीर को कॉलिंगवुड ने कैच किया. उन्होंने सात चौकों की सहायता से 66 रन बनाए.
सहवाग की पारी
अंतिम पारी में 387 रनों के विशाल लक्ष्य की ओर बढ़ने में वीरेंदर सहवाग ने अहम भूमिका निभाई और चौथे दिन के आख़िर में जीत की आस जगा दी.
सचिन बेहतरीन बल्लेबाज़ी कर रहे हैं
गंभीर और सहवाग ने बल्लेबाज़ी शुरु की. दोनों ने मिलकर भारत को तेज़ शुरुआत दी.
सहवाग ने केवल 32 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.
भारत का पहला विकेट सहवाग के रूप में गिरा. 83 के निजी स्कोर पर वे स्वान की गेंद का शिकार हो गए.
इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी स्ट्रॉस और कॉलिंगवुड के शतकों की बदौलत नौ विकेट पर 311 के स्कोर पर घोषित कर दी थी.
चेन्नई टेस्ट का चौथा दिन
चेन्नई टेस्ट का तीसरा दिन
चेन्नई टेस्ट का दूसरा दिन
चेन्नई टेस्ट का पहला दिन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
