नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच बारिश में धुल गया है। बारिश ने ऑस्ट्रेलिया में बेमौसमी सर्दियां बढ़ा दी। जबकी आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया का मौसम भारत से विपरीत चलता है। जब भारत में ठंड की शुरूआत होती है तो वहां पर गर्मी आने वाली होती हैं।
ऐसे में जैसे ही बारिश की वजह से मैदान में मौसम ठंडा हुआ तब दिनेश कार्तिक को बेनी पहने हुए देखा गया। बता दें कि बेनी ठंड से बचाव के लिए पहने जाने वाली टोपी होती है। इस दौरान कार्तिक ठंड से खासे परेशान दिखे तो कुछ लोगों को उनका मजाक उड़ाने का मौका भी मिला। इनमे मैच कमेंटेटर भी शामिल थे। कुछ ही देर में देखते ही देखते बेनी बॉय कार्तिक सोशल मीडिया पर मजाक मस्ती का केंद्र बन गए। इस दौरान खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी चुटकी ली है।
Karthik in a beanie takes the grab!
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 23, 2018
Watch live via Kayo: https://t.co/4RaLpNkrJn #AUSvIND pic.twitter.com/kVCCL5G9yH
वहीं, एक अन्य सोशल मीडिया में टेलीग्राफ पोस्ट ने उनको पीटर सिडर की जमात में शामिल करते हुए कहा कि कार्तिक ने पीटर सिडर को ज्वाइन किया। क्रिकेट में बहुत कम बेनी ब्वॉय हैं।
Dinesh Karthik joins @petersiddle403 as one of the very few Beanie Boys of world cricket. Brilliant. 👏 #BeanieBoys#AusvIndia LIVE: https://t.co/oiYFAcGy38 pic.twitter.com/9aaVGnPp8x
— Telegraph Sport (@telegraph_sport) November 23, 2018
जबकि फॉक्स क्रिकेट ने कार्तिक का मजाक उड़ाते हुए कहा कि कार्तिक को दस्तानों की जरूरत नहीं है लेकिन उनको बेनी की जरूरत है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ठंडी रात है।
OUT! Dinesh Karthik doesn't need the gloves but he does need a beanie on a cold night at the MCG
— Fox Cricket (@FoxCricket) November 23, 2018
Stoinis caught at deep point for 4 off Bumrah. 4-41 after 6.3
📺 Watch LIVE on Fox Cricket &
📰 join our match centre: https://t.co/7oujekxuWt #AUSvIND pic.twitter.com/rMAJueNCgH
इस तरह आप देख सकते हैं कि बढ़िया कैच लपकना भी कार्तिक को उनकी बेनी वाले मजाक से निजात नहीं दिला सका। कार्तिक ने पहले टी20 में 13 गेंदों पर 30 रनों की शानदार पारी भी खेली थी पर दुर्भाग्य से वे भारत को उस मैच में जीत नहीं दिला सके। भारत इस सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है। अगला और अंतिम टी20 मैच रविवार को सिडनी ग्राउंड में खेला जाएगा।