Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL Match Preview: रोचक होगी वॉर जब मुंबई के शेरों से भिड़ेंगे दिल्ली के छोरे

नई दिल्ली। के दंगल में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियस के बीच मुकाबला होगा, दोनों टीमों बीच भिड़ंत शनिवार रात 8 बजे वानखेड़े स्टेडियम में होगी। उम्मीद के मुताबिक मैच दिलचस्प होने की उम्मीद है।

घरेलू मैदान

घरेलू मैदान

जाहिर है कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा तो वहीं जहीर खान की कप्तानी वाली दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे लोगों की उम्मीदें इस टीम से काफी बढ़ गई हैं।

मुंबई टीम के हौसले बुलंद

मुंबई टीम के हौसले बुलंद

पंजाब को हराने के बाद मुंबई टीम के हौसले बुलंद हैं क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुरुवार को अभी तक का अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि उन्हें पता था कि उनके पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं इसलिए दिल्ली के खिलाफ उनकी पूरी उम्मीद होगी कि वो अपना विजयी क्रम जारी रखें

जहीर खान रहेंगे सजग

जहीर खान रहेंगे सजग

तो वहीं जहीर खान बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुई गलती को वापस नहीं दोहराना चाहेंगे। दिल्ली डेयरडेविल्स की भी पूरी कोशिश होगी कि वो अपनी जीत वाली लय में वापस लौटे, जो उसने शुरूआत के मैचों में दिखाई है।

जहीर के पास उम्दा दर्जे के बल्लेबाज

जहीर के पास उम्दा दर्जे के बल्लेबाज

आपको बता दें कि अब तक के सत्र में बढ़िया प्रदर्शन करने वाली दिल्ली डेयरडविल्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ अंतिम ओवरों में काफी ऱन लुटाए थे, जिसके कारण ये मैच वो जीतते-जीतते हार गई। वैसे जहीर के पास उम्दा दर्जे के बल्लेबाज और घातक गेंदबाज हैं जो कि आक्रामक मुंबई को अच्छी चुनौती दे सकते हैं।

 रोचक मुकाबले की उम्मीद

रोचक मुकाबले की उम्मीद

दिल्ली के पास संजू सैमसन, करुण नायर, श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स, ऋषभ पंत जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, जिनसे आज के मैच में अच्छे स्कोर की उम्मीद की जा सकती है तो वहीं टीम में कप्तान जहीर खान के रूप में बेहद अनुभवी गेंदबाज है तो वहीं पैट कमिंस, कागिसो रबाडा, मोहम्मद शमी, अमित मिश्रा जैसे गेंदबाज उसे और धार देते हैं। कुल मिलाकर एक रोचक मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है, वानखेड़े में।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+