For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दीपिका पल्लीकल ने सीखा निखत जरीन से 'हुक पंच', कहा- इसको दिनेश कार्तिक पर आजमाऊंगी

नई दिल्लीः दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट के वरिष्ठ खिलाड़ी हैं जो काफी लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। दिनेश कार्तिक का अंतरराष्ट्रीय करियर हमेशा टीम के अंदर और टीम से बाहर जाने का नाम रहा है। दिनेश कार्तिक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के कप्तान हैं और आईपीएल 2021 सीजन के दौरान हम उनको फिर से एक्शन में देखेंगे।

दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल हैं जो कि एक भारतीय स्क्वैश प्लेयर है। दीपिका और दिनेश की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है क्योंकि इन इस दंपत्ति के दरमियां बहुत अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिलती है।

दीपिका पल्लीकल ने किया दिनेश कार्तिक पर मजाक-

दीपिका पल्लीकल ने किया दिनेश कार्तिक पर मजाक-

दीपिका पल्लीकल अपने पति पर किए गए मजाक के चलते इस समय खबरों की हैडलाइन में छा रही है। हाल ही में दीपिका पल्लीकल को बॉक्सर निखत जरीन और मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर के साथ देखा गया। यह तिकड़ी एक इवेंट में देखी गई जहां वे सफल और प्रेरणात्मक महिलाओं के पैनल का हिस्सा थी। यह कैंपेन महिलाओं के स्त्रीत्व और उनकी आजादी को सेलिब्रेट करता है।

जब यह पैनल बातचीत करने बैठा तो कई सारी बातें हुई। इस दौरान निखत ने दीपिका और मानुषी को अपने फेवरेट शॉट के बारे में सिखाया। निखत का फेवरेट शॉट 'हुक पंच' है। इस बातचीत के दौरान पल्लीकल ने जोक करते हुए कहा कि वह इस पंच को अपने पति के ऊपर ट्राई करेंगी।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दिनेश कार्तिक करेंगे खास डेब्यू, ब्रॉड भी देंगे साथ

बॉक्सर निखत जरीन का 'हुक पंच'

बॉक्सर निखत जरीन का 'हुक पंच'

भारतीय महिला बॉक्सर निखत को इस बातचीत के दौरान अपने शॉट के बारे में समझाते हुए देखा गया। इंडिया टुडे के अनुसार निखत ने बात करते हुए कहा, "तो बेसिकली मैं 51 किलोग्राम भार वर्ग में बॉक्सिंग करती हूं और इस कैटेगरी में मैं सबसे लंबी लड़की हूं। तो मेरे लिए यह एक एडवांटेज है। और मैं दिखाती हूं कि मैं अटैक करने जा रही हूं जबकि मैं नहीं करती हूं और अपने विपक्षी को अटैक करने का मौका देती हूं, और जब वह अटैक करती है तब मैं अपने नो काउंटरपंच को थ्रो करती हूं। तो यह मेरा फेवरेट है। यह फेंट अटैक कहलाता है।"

यह बात सुनते ही दीपिका पल्लीकल ने तपाक से कहा- "मैं इसको आज अपने पति के ऊपर आजमाकर देखूंगी।"

लॉकडाउन के दौरान अपने अनुभवों के बारे में बताया-

लॉकडाउन के दौरान अपने अनुभवों के बारे में बताया-

दीपिका भी अपने क्षेत्र में वन ऑफ द बेस्ट मानी जाती हैं। उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ 2013 में शादी की थी और उससे पहले यह जोड़ी आपस में डेट कर रही थी। दीपिका ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 3 मेडल जीते हैं और 4 मेडल एशियन गेम्स में जीते हैं। दीपिका ने यह भी बताया कि उनके और दिनेश कार्तिक के लिए लॉकडाउन कैसा रहा।

उन्होंने इस बारे में बात करते हुए बताया, "मुझे लगता है शुरुआती कुछ महीने तो ठीक थे और मानसिक तौर पर हम इस तरह से सोच रहे थे कि चलो यह समय भी गुजर जायेगा लेकिन मुझे फिट रहने की जरूरत है और मैं किस तरह से फिट रहूंगी? और आप जानते हैं कि हम लोग अपने ट्रेनर के टच में रहे जबकि इससे पहले हम लोग इस तरह से कभी उनके टच में नहीं थे। यह हमारे लिए नया अनुभव था। लेकिन मुझे लगता है एक एथलीट के तौर पर हम इससे गुजरे और हमको चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी देखना होता है कि इसमें क्या किया जा सकता है। यह शारीरिक तौर पर भी चुनौतीपूर्ण था इसके अलावा यह खासतौर पर ओलंपिक एथलीट के लिए मानसिक तौर पर भी एक चैलेंजिंग टाइम था।"

Story first published: Friday, March 5, 2021, 14:39 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+