Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल की पूल फोटो पर हार्दिक ने काफी लिए मजे

एंटिगुआ। टीम इंडिया के यंग डैशिंग प्लेयर हार्दिक पांड्या भी उन लोगों की जमात में शामिल हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, और लोगों की काफी खिंचाई करते हैं, लेकिन कहते हैं ना कि कभी-कभी खिंचाई करने वाले की भी खिंचाई हो जाती है और ऐसा ही कुछ हुआ, जवां दिलों के धड़कन हार्दिक के साथ।

दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल

दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल

दरअसल स्कवैश खिलाड़ी और दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल ने इंस्टाग्राम पर एक पूल की तस्वीर शेयर की थी, जिस पर पांड्या ने थोड़ी मस्ती करनी चाही, जिस पर दीपिका ने उन्हें ऐसा रिप्लाई किया, जिसकी उम्मीद उन्हें कतई नहीं थी।

'यह कौन सा बीच है?'

दीपिका ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि पति के साथ घूमना काफी कठिन काम है। इसके जवाब में हार्दिक पंड्या ने पूछा, 'यह कौन सा बीच है?'

नींबू-पानी भी पिला सकती हूं

नींबू-पानी भी पिला सकती हूं

जिस पर मिसेज कार्तिक ने लिखा कि ये हमारे विला में हमारा प्राइवेट पूल है। आप चाहें तो आ सकते हैं मैं आपको थोड़ा नींबू-पानी भी पिला सकती हूं।

हार्दिक लाजवाब

जिस पर हार्दिक लाजवाब हो गए उन्होंने हसंते हुए रिप्लाई किया कि इसके बारे में आपने बताया नहीं। मैं आ रहा हूं नींबू पानी और चाट मसाला के लिए, बस आप तैयार रहिए। दीपिका-हार्दिक की ये फनी मस्ती ट्विटर यूजर्स के लिए भी फनी टॉपिक बन गई हैं, लोगों ने इस पर काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

 साल 2015 में दिनेश-दीपिका की शादी

साल 2015 में दिनेश-दीपिका की शादी

मालूम हो कि साल 2015 में दिनेश और दीपिका ने शादी की थी। ये शादी इसलिए चर्चित थी क्योंकि दिनेश हिंदू हैं औऱ दीपिका ईसाई, इसलिए इन दोनों ने दोनों धर्मों के हिसाब से दो बार शादी की थी।

दिनेश कार्तिक की यह दूसरी शादी

दिनेश कार्तिक की यह दूसरी शादी

दीपिका की तो यह पहली शादी है लेकिन दिनेश कार्तिक की यह दूसरी शादी है क्योंकि उनकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। दोनों ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+