अमेरिका में धोनी ने बीवी संग सिद्धिविनायक की पूजा की, देखें Pics
नई दिल्ली। इन दिनों भारतीय वनडे और टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्टर महेन्द्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी संग अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं। धोनी की यह पहली यात्रा है जब वो बिना क्रिकेट के यहां फुरसत के पलों को बिताने के लिए आये हैं।
धोनी पहली बार रविवार को अपनी पत्नी साक्षी संग न्यू जर्सी में नजर आयें, जहां पर उन्होंने सिद्धिविनायक की बीवी संग पूजा अर्चना की। आपको बता दें कि गणेश जी का यह मंदिर अभी बन रहा है।
अमेरिका में धोनी ने बीवी संग सिद्धिविनायक की पूजा की
धोनी इस दौरान लोगों से मिले और भारतीयों से हाथ मिलाया। धोनी ने खुशी जताते हुए कहा कि अच्छा लगा कि यहां जो भारतीय हैं उन्होंने अपने कल्चर और परंपराओं को समेट कर रखा हुआ है और उन्हें अपनी इस जमीनी हकीकत से प्यार है। यह बड़े गर्व की बात है।
धोनी ने कहा कि यहां लोग क्रिकेट नहीं खेलते लेकिन फिर भी लोग मुझे जानते हैं, यह भी एक बड़ी बात हैं, उन्होंने अमेरिका में रह रहे भारतीयों को क्रिकेट को पंसद करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आप लोग ऐसे ही क्रिकेट से प्यार करते रहिए, इन दिनों भारतीय क्रिकेट काफी बदला हुआ है जिसे आपके सहयोग की आवश्यकता है।
MS Dhoni Performs Puja in USA, Urges NRIs to Keep Cheering Team India
Posted by Ankur Sharma onMonday, August 31, 2015
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

