मिताली राज ने रचा नया इतिहास, सचिन के अलावा भारत के लिए कोई नहीं कर पाया ऐसा
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेटर ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में ही मैदान पर कदम रखते हुए नया इतिहास रच दिया। दरअसल, मिताली के इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा लंबे समय तक खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इस मैच को खेलते ही मिताली के क्रिकेट करियर में 20 साल 105 दिन हो गए।

क्लेयर को पछाड़ा
इस मामले में मिताली ने आयरलैंड की क्लेयर शिलिंग्टन को पछाड़ा है। क्लेयर ने आयरलैंड के लिए 19 साल 195 दिन तक क्रिकेट खेला। वहीं अब तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की जेनेट ब्रिटिन हैं जिन्होंने महिला क्रिकेट में 19 साल 42 दिन तक का योगदान दिया।
लंबे समय तक खेलने वाली महिला क्रिकेटर्स-
मिताली राज (भारत) 20 साल 105 दिन
क्लेयर शिलिंग्टन (आयरलैंड) 19 साल 195 दिन
जेनेट ब्रिटिन (इंग्लैंड) 19 साल 42 दिन
डेबी हॉकले (न्यूजीलैंड) 18 साल 348 दिन
इसोबेल जॉयस (आयरलैंड) 18 साल 347 दिन

सचिन के अलावा भारत के लिए कोई नहीं कर पाया ऐसा
इसके साथ ही खास बात यह है कि मिताली से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने सबसे लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। क्रिकेट में सचिन के बाद लंबा समय बिताने वाली मिताली दूसरी क्रिकेटर बन गई है। सचिन ने 22 साल 91 दिन तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। सबसे लंबे वक्त तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड आलओवर सचिन के नाम ही है। सचिन के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या का नाम आता है। जयसूर्या ने 21 साल 184 साल अपने देश की तरफ से क्रिकेट खेला। पाकिस्तान के जावेद मियांदाद ने 20 साल 272 दिन तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद संन्यास की घोषणा की थी। वहीं अब इस मामले में चाैथे नंबर पर मिताली आ गई हैं।

डेब्यू में ही किया था बड़ा धमाका
मिताली ने 26 जून 1999 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैचे खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने डेब्यू मैच में ही नाबाद शतक ठोककर बड़ा धमाका किया था। तब मिताली ने ओपनिंग करते हुए नाबाद 114 रन बनाए थे, जिसकी बदाैलत भारत ने 161 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। मिताली के नाम अबतक खेले 203 वनडे में 6720 रन दर्ज हैं। वह महिला क्रिकेट में 6 हजार रन बनाने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं। 20 साल के करियर में उन्होने 203 वनडे मैचों के अलावा 10 टेस्ट व 89 टी20 मैच भी खेले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
