निशिकोरी बनेगा चोटी का खिलाड़ी: नडाल

By Staff
लंदन, 14 जूनः फ्रेंच ओपन चैम्पियन रफेल नडाल का मानना है कि जापान का युवा टेनिस खिलाड़ी केई निशिकोरी दुनिया के दस चोटी के खिलाड़ियों में शामिल हो सकता है।

एक साल पहले पेशेवर बनने वाला 18 वर्षीय निशिकोरी पिछले एक दशक का जापान का सबसे जानदार टेनिस खिलाड़ी बनकर उभरा है और कल क्वीन्स क्लब में तीसरे दौर में नडाल को इस जापानी खिलाड़ी को 6.4, 3.6, 6.3 से हराने में काफी पसीना बहाना पड़ा था।

नडाल ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर को आसानी से हरा दिया था जबकि निशिकोरी ने इस स्पेनी खिलाड़ी की कड़ी परीक्षा ली। मैच के बाद नडाल ने कहा वह काफी अच्छा है। वह निश्चित तौर पर शीर्ष दस में शामिल होगा शायद शीर्ष पांच में भी। मुझे शत प्रतिशत विश्वास है। वह काफी प्रतिभावान खिलाड़ी है।

उन्होंने कहा उसे फोरहैंड खेलने के लिए अधिक समय मिले तो वह किसी को भी ध्वस्त कर सकता है। निश्चित तौर पर उसे कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है लेकिन वह काफी प्रतिभावान है।

Story first published: Saturday, June 14, 2008, 15:14 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+