नई दिल्ली। बॉलीवुड और क्रिकेट का कनेक्शन काफी आम बात हैं, कभी अफेयर के कारण तो कभी फिल्मों की कहानी के काऱण क्रिकेटर्स और फिल्मों का संगम होता ही रहता है इसलिए जब युवा दिलों की धड़कन वरूण धवन की आने वाली फिल्म 'ढिशूम' से टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का कनेक्शन निकला तो किसी को अचरज नहीं हुआ।
खबर है कि साजिद नाडियावाला के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म का मेन करेक्टर विराट कोहली से प्रभावित हैं, यानी कि फिल्म में आपको विराट कोहली से जुड़ी चीजें देखने को मिलेगी। फिल्म में विराट वाले करेक्टर को साकिब सलीम ने प्ले किया है। हालांकि फिल्म के हीरो तो वरूण धवन हैं लेकिन साकिब सलीम फिल्म के मुख्य किरदारों में से एक हैं। फिल्म में साकिब क्रिकेटर बने हैं।
फिल्म 'ढिशूम' 29 जुलाई को रिलीज होगी, फिल्म का निर्देशन वरूण धवन के बड़े भाई रोहित धवन ने किया है। हाल ही में विराट कोहली और साकिब की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तब से ही चर्चा है कि साकिब पर्दे पर विराट की रोल प्ले कर रहे हैं।