Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Australian Open 2019: मुख्य ड्रा में पहुंचे जनेश गुणेश्वन, 5 साल में ऐसा करने वाले केवल तीसरे भारतीय

नई दिल्ली। साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वन पुरुष सिंगल्स के मु्ख्य दौर में जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं। चेन्नई के 29 साल के इस खिलाड़ी ने तीसरे और अंतिम क्वलीफाइंग मैच में जापान के योसुके वातनुकि को हरा दिया है। पहला सेट गंवाने के बाद प्रजनेश ने शानदार वापसी करते हुए 6-7, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की।

प्रजनेश पिछले पांच साल में किसी ग्रैंडस्लैम के सिंगल्स मुख्य वर्ग में क्वालीफाई करने वाले सोमदेव देववर्मन और युकी भांबरी के बाद केवल तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इस जीत के बाद प्रजनेश ने कहा कि मेर लिए यह काफी बड़ी सफलता है। मैं पहली बार किसी ग्रैंडस्लैंम में खेलूंगा। मैंने हमेशा यह सपना देखा था। मैं काफी खुश हूं और इसे जाहिर करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है, लेकिन यह निश्चित तौर पर बड़ी बात है। प्रजनेश पहले दौर में विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज अमेरिका के फ्रांसेस तियाफोई के खिलाफ खेलेंगे।

बता दें कि साल का पहला ग्रेंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में सोमवार को शुरू होगा। इस टू्र्नामेंट में सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और रोमानिया की सिमोना हालेप शीर्ष वरियता के साथ उतरेंगे। वहीं, मौजूदा चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजन फेडरर ऑस्ट्रेलियन ओपन में विश्व नंबर तीन की रैंकिंग के साथ उतरेंगे। फेडरर पिछले दो बार के विजेता है और उन्होंने ये दोनों ही खिताब 35 और 36 साल की उम्र में जीते थे। जबकि विश्व के नंबर दो खिलाड़ी राफेल नडाल होंगे। स्पेन के नडाल के लिए पिछले साल सितंबर में खेले गए अमेरिकी ओपन के बाद से यह दूसरा टूर्नामेंट होगा जिसमें वे लंबे समय बाद शिरकत कर रहे हैं।

Story first published: Saturday, January 12, 2019, 13:59 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+