Video: ब्रावो का नया गाना आया सामने, कोहली और अफरीदी समेत कई दिग्गजों का हुआ जिक्र

नई दिल्ली। पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कह चुके विंडीज क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के नए गाने का टीजर सामने आया है। गाना भी ऐसा दमदार कि जिसमें एशिया के दिग्गज खिलाड़ियों का जिक्र किया गया। वीडियो में कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, शाकिब अल हसन, शाहिद आफरीदी नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने ट्वीटर पर गाने को शेयर किया और इसके सफल होने के लिए ब्रावो को शुभकामनाएं दीं। अफरीदी ने गाना शेयर करते हुए लिखा- यह निश्चित रूप से 'चैंपियन' गीत पर एक सुधार है। खासकर जब से आपने मुझे लाइनअप में शामिल किया है। नए गाने की शुभकामनाएं। उम्मीद है यह भी उतना ही लोकप्रिय होगा।

बता दें कि ब्रावो का संगीत के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। वह अक्सर गाने गाते नजर आए हैं। ब्रावो इससे पहले 'चैंपियन' और 'रन द वर्ल्ड' गाने रिलीज कर चुके हैं जो दुनियाभर में काफी पाॅपुलर हुए। साल 2016 में जब विंडीज ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्व कप जीता था तो उनका 'चैंपियन' गाना खूब बजा था जिसे अबतक 7 करोड़ 29 लाख से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है।

35 वर्षीय ब्रावो ने 2004 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने विंडीज के लिए 40 टेस्ट, 164 वनडे और 66 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। संगीत की दुनिया में खो जाने के बाद ब्रावो ने क्रिकेट से दूरी बना ली और अक्तूबर 2018 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हालांकि वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में शामिल हैं।

Read more about: bravo windies cricket team song
Story first published: Friday, February 8, 2019, 18:36 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+