IPL से पहले स्टीव स्मिथ ने फिर थामा बल्ला, वायरल हुआ VIDEO
नई दिल्ली। संभल जाएं सभी टीमें क्योंकि आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने आईपीएल के शुरू होने से पहले बल्ला हाथ में थाम लिया है। क्रिकेट फैंस उन्हें आईपीएल में खेलते हुए भी देख सकते हैं। स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गेंदों पर तेज क्लासिक शाॅट लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर प्रेक्टिस करते नजर आए।
स्मिथ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'बल्ला हाथ में थामकर बहुत अच्छा लग रहा है। मेरी कोहनी अब बिलकुल ठीक है। इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गुरुवार को उन्होंने ये वीडियो शेयर किया था। जनवरी में हुआ बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट के दौरान उन्हें लिगामेंट प्रॉब्लम हो गई थी. जिसके कारण उनको लीग से बाहर होना पड़ा था। उनकी चोट इतनी गंभीर नहीं थी। सर्जरी होने के बाद वो घर पर ही थे। लेकिन अब वह आईपीएल के शुरू होने से पहले फिट नजर आ रहे हैं और उनकी मैदान पर वापसी तय है।
View this post on InstagramGreat to have my first hit back today. The elbow is feeling good! 😀
A post shared by Steve Smith (@steve_smith49) on
बैन के बाद वापसी को तैयार
बता दें कि पिछले साल उनपर बाॅल टेंपरिंग का आरोप लगा था, जिसमें वह दोषी पाए गए थे। इसके बाद आस्ट्रेलिया क्रिकेट ने उनपर 1 साल का बैन लगाया। उनके साथ डेविड वाॅर्नर और बेनक्राॅफ्ट पर भी बैन लगा था। स्मिथ-वाॅर्नर का बैन 29 मार्च को खत्म होगा। आईपीएल 23 मार्च से शुरू होगा लेकिन वह 29 मार्च के बाद में होने वाले मैच में राजस्थान राॅयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
