IPL 2019: असफलताओं से और मजबूत बनकर टीम इंडिया में खेलने के लिए तैयार है यह खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अनेकों ऐसे घरेलू सितारे हैं जो बेशुमार प्रतिभा होने के बावजूद भी अब तक टीम इंडिया में अपनी जगह नहीं बना सकें। एक बड़े देश में जहां पर केवल दशमलव अंकों से ही किसी प्रतियोगिता की मैरिट का खेल पलट जाता हो, वहां शानदार प्रतिभाओं को समय पर मौका ना मिल पाना समझा जा सकता है। इसके बावजूद भी कुछ प्रतिभाए ऐसी होती हैं जो सब-कुछ होने के बावजूद भी शिखर तक नहीं पहुंच पाती।
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं। केरल के इस क्रिकेटर में किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से कम हुनर नहीं है लेकिन कहीं ना कहीं निरंतरता का अभाव उनको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दरवाजा खटखटाने से रोक देता है। हालांकि सैमसन में अब पहले से कहीं ज्यादा परिपक्व खेल आया है पर टीम में उनको मौका नहीं मिल पाया है। इस पर निराश होने के बजाए सैमसन और ज्यादा मेहनत करना चाहते हैं ताकि वे अपना स्थान कमा सकें।एलेक्स हेल्स की क्यों हुई इंग्लैंड की विश्व कप टीम से छुट्टी, हुआ बड़ा खुलासा
यह भी पढ़िए- एलेक्स हेल्स की क्यों हुई इंग्लैंड की विश्व कप टीम से छुट्टी, हुआ बड़ा खुलासा
हाल में ही विंडीज दिग्गज ब्रायर लारा ने कहा कि वे यह बात समझ नहीं पा रहे आखिर सैमसन को भारत की ओर से खेलने का मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है। सैमसम ने इस पर बात करते हुए अपनी कुछ बातें कही हैं, 'लारा जैसे महान खिलाड़ी का ऐसा कहना अपने आप में आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करता है। मैं भारत के लिए खेलने का काफी उत्साहपूर्वक इंतजार कर रहा हूं।
'इस मामले पर निराश होने का कोई मतलब नहीं बनता है। आप इस चीज को अपनी प्रेरणा के लिए उपयोग कर सकते हैं। भारतीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं हैं। आपको इसके लिए कठिन मेहनत करनी होती है। किसी भी खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं। मेरी असफलताओं ने मुझे अब इतना मजबूत बना दिया है कि मैं भारतीय टीम में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
