मुंबई। आज कल चारों ओर केवल लव-बर्ड्स अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के ही चर्चे हैं। लोग कभी इस रिश्ते को लेकर मीठे कमेंट करते हैं तो कभी दोनों के रिश्तों पर अंगुलियां उठायी जाती हैं। विश्वकप के सेमीफाइनल में विराट के प्लाप होने का ठिकरा जिस तरह से अनुष्का के सिर फोड़ा गया उसकी वजह से इन लोगों के बारे में उन्हें भी पता चल गया जो इन्हें नहीं जानते थे।
लेकिन विराट-अनुष्का ने किसी पर बिना कोई टिप्पणी किये शांति से एक-दूसरे को संभाले रखा लेकिन इसके पीछे का राज इन दोनों के बीच का चार दिन पुराना प्यार नहीं है बल्कि आप को जानकर हैरानी होगी कि विराट-अनु्ष्का बचपन के साथी हैं और इसी कारण विराट कोहली अनुष्का शर्मा के परिवार के बेहद करीब है। एंटरटेनमेंट चैनल जूम की रिपोर्ट के मुताबिक विराट-अनुष्का बचपन के साथी हैं और अनुष्का की दादी चाहती हैं कि अब दोनों जल्द से जल्द शादी कर लें।
<center><iframe width="100%" height="360" src="https://www.youtube.com/embed/2QlEkC1HfOk?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
अगर यह खबर सही है तो वाकई में उन लोगों के मुंह में ताले लग जायेंगे जो यह कहते आ रहे हैं कि एक शैंपू के एड के दौरान विराट-अनु्ष्का करीब आये। फिलहाल रिपोर्ट तो यही कह रही है कि शर्मा परिवार जल्द से जल्द विराट कोहली को दामाद बनाना चाहता है।