For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानें कौन हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

नयी दिल्ली। क्रिकेट में रोज नए रिकॉर्ड बनते हैं तो कई पुराने रिकॉर्ड्स टूट जाते हैं। आईपीएल सीजन 9 भी नए रिकॉर्ड का गवाह बनता जा रहा है। आईपीएल के पहले मैच के दौरान तीन नए रिकॉर्डस बन गए।

भावुक हुए कैप्टन कूल धोनी, कहा CSK की जर्सी के बिना खेलना बेहद मुश्किल

ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस धुंआधार क्रिकेट के ऐसे टॉप 10 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। हम बताइंगे कि टॉप 10 बल्लेबाज कौन हैं, जिन्होंने भारतीय टी-20 लीग में सबसे ज़्यादा रन बनाकर सूर्खियां बंटोरी। स्लाइड के जरिए मिलिए आईपीएल के टॉप 10 खिलाड़ियों से...

सुरेश रैना

सुरेश रैना

पहले चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले रैना ने अब तक 132 आईपीएल मैचों में 3699 रन बनाए। रैना 20 बार नाबाद रहे हैं। आईपीएल में रैना का स्ट्राइक रेट 139.79 है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 128 आईपीएल मैचों में 3385 रन बनाए हैं। रैना भी 20 बार नाबाद रहे हैं। उनका स्ट्राइक रेट है 131.55।

क्रिस गेल

क्रिस गेल

अब तक कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की तरफ से खेल चुके क्रिस गेल ने 82 मैचों में 3199 रन बनाए हैं। वो 12 बार नाबाज रहे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 153.42 रहा है।

विराट कोहली

विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की ओर से खेलने वाले विराट कोहली ने 123 आईपीएल मैचों में 3137 रन बनाए हैं। वो 19 बार नाबाद रहें है, जबकि 7 बार जीरो पर आउट हुए। 19 बार हाउ सेंचरी मार चुके विराट का स्ट्राइक रेट 125 का है।

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर

कोलकाता नाइटराइडर्स के गौतम गंभीर, जो कभी दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से भी खेला करते थे। गंभीर ने 117 आईपीएल मैच खेलकर 3133 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 124.52 रहा है।

रॉबिन उथप्पा...

रॉबिन उथप्पा...

रॉबिन उथप्पा कोलकाता नाइटराइडर्स, मुंबई इंडियन्स, पुणे वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की ओर से खेल चुके हैं। सीजन 9 में वो कोलकाता का हिस्सा है। अब तक 120 मैच खेल चुके रॉबिन ने अब तक 2996 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 127.70 का है।

कैप्टन धोनी

कैप्टन धोनी

अब तक सिर्फ चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से आईपीएल खेलस रहे महेन्द्र सिंह धोनी बार पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान है। धोनी अब तक 129 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 2986 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट है 139.27।

वीरेंद्र सहवाग...

वीरेंद्र सहवाग...

भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज़्यादा 'विस्फोटक' माने जाते रहे वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से आईपीएल मैच खेला। वो आईपीएल में 2728 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइत रेट 155.44 है।

शिखर धवन

शिखर धवन

शिखर धवन ने दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियन्स और सनराइज़र्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल मैच खेला है। वो अब तक 96 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 2581 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 121.91 है।

एबी डिविलियर्स...

एबी डिविलियर्स...

आईपीएल में अब तक दिल्ली डेयरडेविल्स तथा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की तरफ से खेल चुके एबी डिविलियर्स 104 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 144.87 की स्ट्राइक रेट से कुल 2507 रन बनाए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+