For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जसप्रीत बुमराह की जीवन संगिनी पर सस्पेंस बरकरार, क्या इस अभिनेत्री से रचा रहे हैं शादी

Jasprit Bumrah
Photo Credit: Instagram
Jasprit Bumrah is rumored to marry Telugu actress Anupama Parmeswaran | वनइंडिया हिंदी

Does Jasprit Bumrah Getting Married With South Indian Actress Anupama Parmeshwaran: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से अचानक ही अपना नम वापस लेकर सभी को चौंका देने का काम किया। जसप्रीत बुमराह ने निजी कारणों का हवाला देते हुए सीरीज से अपना नाम वापस लिया जिसके बाद ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई की यह दिग्गज तेज गेंदबाज टेस्ट के बाद टी20 सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। हालांकि कुछ वक्त बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने खुलासा किया कि जसप्रीत बुमराह अगले कुछ दिनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं जिसको लेकर उन्होंने टीम से छुट्टी ली है।

और पढ़ें: IND vs ENG: सिराज की गेंद पर LBW हुए जो रूट, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

वहीं अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की होने वाली जीवन संगिनी कौन हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह कोई और नहीं बल्कि साउथ इंडियन फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन के साथ ही शादी करने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि जसप्रीत बुमराह और अनुपमा परमेश्वरन के बीच पिछले 2 सालों से डेटिंग को लेकर खबरें सामने आती रही हैं, हालांकि कभी भी दोनों में से किसी ने भी इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वहीं अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन के साथ ही शादी के बंधन में बंधने की रिपोर्ट के पीछे एक और वजह दी जा रही है जिसके अनुसार जैसे ही जसप्रीत बुमराह ने आखिरी टेस्ट मैच से छुट्टियाों का ऐलान किया, वैसे ही अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा 'हैप्पी हॉलिडेज टू मी', जिसके बाद से इन खबरों को और भी बल मिला है।

और पढ़ें: युवराज ने पोलार्ड को दी 6 छक्के जड़ने पर खास अंदाज में बधाई, नाम किया खास रिकॉर्ड

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह या अनुपमा परमेश्वरन की ओर से शादी की खबरों को लेकर अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। आपको बता दें कि अनुपमा परमेश्वरन ने भी अपने काम से छुट्टी ली हुई है। वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज से भी आराम दे दिया गया है।

Story first published: Thursday, March 4, 2021, 16:30 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+