जानिए जोंटी रोड्स ने अपनी बेटी का नाम India ही क्यों रखा?
मुंबई। विश्व के बेस्ट फील्डरों में से एक साउथ अफ्रीका के भूतपूर्व स्टार क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने उस समय सबको चौंका दिया जब उन्होंने अपनी नवजात बेटी का नाम इंडिया रखा। सब हैरान थे कि आखिर जोंटी रोड्स ने ऐसा क्यों किया लेकिन अब खुद जोंटी रोड्स ने मिड डे से बात करते हुए बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?
इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सीजन में मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच बने जोंटी ने कहा कि उन्होंने भारत को काफी करीब से देखा और महसूस किया है। उन्होंने कहा कि यहा का कल्चर, प्यार, इमोशंस सब बहुत अलग, अनोखा और प्यारा है। यहां लोग एक-दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
इस देश की खासियत है समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत की विविधता, जिसके चलते मुझे जैसे प्राणी पर भी यह देश जान छिड़कता है, यही सब मुझे बहुत आकर्षित करती है और मैं चाहता था कि यह सब मेरी बेटी भी महसूस करे इसलिए मैंने अपनी बेटी का नाम India रख दिया।
देखें: मैदान में विराट कोहली के अलग-अलग रूप..
गौरतलब है कि क्रिकेटर की पत्नी मेलनी ने गुरुवार को सांताक्रूज के मदर ऐंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया था। इससे पहले न्यूजीलैंड के पेसर डियॉन नैश भी अपनी बेटी का नाम इंडिया रख चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
