
शबनम सिंह पर गंभीर आरोप
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है कि जब अकांक्षा ने इस तरह का आरोप युवराज सिंह और उनके परिवार पर लगाया है, पिछले साल बिग बॉस रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाली अकांक्षा ने तब ही युवी और उनके परिवार के बारे में काफी संगीन आरोप लगाए थे। अकांक्षा ने कहा कि उसकी और जोरावर की शादी फेल होने की असली वजह शबनम सिंह हैं। जो पूरी तरह से सबकी लाइफ कंट्रोल रखना चाहती थीं। शबनम सिंह ने अंकाक्षा पर ड्रग्स लेने का और पार्टी में घूमने का आरोप लगाया था।

युवराज सिंह भी कई बार ड्रग्स ले चुके हैं
जिसके बारे में अकांक्षा ने कहा था कि मैंने हमेशा जोरावर का साथ देने के लिए ड्रग्स लिया, यही नहीं युवराज सिंह ने खुद मुझसे कहा था कि वो भी पहले कई बार ड्रग्स ले चुके हैं। अकांक्षा ने कहा कि पूरा घर युवराज सिंह के पैसों से चलता है इसलिए कोई भी युवी के खिलाफ कुछ नहीं कहता।

जोरावर कुछ कर नहीं पाया...
युवी के कारण ही जोरावर कुछ कर नहीं पाया क्योंकि पुरे परिवार का अटेंशन केवल क्रिकेटर युवराज पर ही रहा और जोरावर केवल अपने मां शबनम सिंह की कठपुतली बनकर रह गया।

जोरावर के साथ सेक्स करने के लिए भी फोर्स करती थीं
शबनम सिंह ने मेरे बारे में भी यही सोचा था कि मैं भी जोरावर की तरह उनकी पपेट हूं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अकांक्षा ने कहा कि शबनम सिंह एक बुरी औरत हैं, घर में चार कुक होने के बावजूद वो चाहती थीं कि मैं हमेशा किचन में रहूं, यही नहीं वो मुझसे पर्सनल सवाल करने में भी नहीं हिचकती थीं, वो तो मुझे जोरावर के साथ सेक्स करने के लिए भी फोर्स करती थीं।

शादी 4 महीने बाद ही टूट गई...
मालूम हो कि अकांक्षा और जोरावर दोनों की शादी 2014 में हुई थी, लेकिन ये शादी मात्र 4 महीने बाद ही टूट गई। मीडिया में खबर आयी थी कि अपने छोटे भाई की शादी को बचाने के लिए युवराज सिंह ने भरसक कोशिश की लेकिन वो असफल रहे।


Click it and Unblock the Notifications