For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Pics: तोड़ना तो दूर,डॉन ब्रैडमैन के इस रिकॉर्ड को कोई छू भी नहीं सकता, जानिए उनसे जुड़ी रोचक बातें

नई दिल्ली। समय की लिखावट हमेशा से अमिट रही है।समय ने जो लिख दिया वो सबसे ऊपर है और कालजयी है।110 साल पहले एक शख्स का जन्म हुआ जो क्रिकेट का डॉन बना और फिर ऐसे रिकॉर्ड कायम किए जो कालजयी हुए। पीढ़ियों का आना -जाना लगा रहेगा लेकिन सर डॉन बैडमैन का रिकॉर्ड अडिग रहेगा। ब्रैडमैन का जन्म 27 अगस्त 1908 को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में हुआ था और उनका निधन 25 फरवरी 2001 को हुआ था।

ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें तोड़ पाना नाममुकिन सा लगता है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में करीब 100 के औसत से रन बनाए हैं और ये रिकॉर्ड तोड़ पाना तो दूर इस छूना भी बस के बाहर की बात लगती है।

टेनिस से शुरुआत:

टेनिस से शुरुआत:

सर डॉन ब्रैडमैन जब 10 वर्ष के थे तो वह प्रतिस्पर्धी टेनिस खेलते थे। 1921 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर उनके पिता ने पहली बार उन्हें क्रिकेट से रुबरू कराया और आगे जो हुआ वह इतिहास है।

सेना छोड़, 20 साल की उम्र में डेब्यू:

सेना छोड़, 20 साल की उम्र में डेब्यू:

सर डॉन बैडमैन 1940 में बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल हुए थे। उन्हें फाइब्रोसिसिस से तीन बार पीड़ित होने के बाद 1941 में छुट्टी दी गई थी।20 साल की उम्र में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया। उन्होंने अपना पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला था।

सबसे तेज शतक:

सबसे तेज शतक:

क्या आप जानते हैं कि सर डॉन ब्रैडमैन से कभी गेल से 8 गेंद पहले ही शतक ठोक डाला था।उस समय एक ओवर आठ गेंदो का होता था और ब्रैडमैन का शतक सिर्फ 22 गेंदों में बना था।पहले ओवर में ब्रैडमैन ने 33 रन (6,6,4,2,4,4,6,1), दूसरे ओवर में 40 (6,4,4,6,6,4,6,4) जबकि तीसरे ओवर में 29 (1,6,6,1,1,4,4,6) बनाए थे। क्रिकेट के डॉन ने दूसरे ओवर में चार छक्के मारे जबकि पहले और तीसरे ओवर में तीन-तीन छक्के जमाए।

कभी स्टंप आउट नहीं हुए:

कभी स्टंप आउट नहीं हुए:

सर डॉन ब्रैडमैन ने अपने टेस्ट करियर में 80 पारियां खेलीं। इन 80 में से 10 पारियों में तो वो नॉट आउट भी रहे। इसमें सबसे खास बात ये है कि वो इन 80 पारियों में एक भी बार स्टंप आउट नहीं हुए।

100 का औसत बनते-बनते रुका:

100 का औसत बनते-बनते रुका:

अपने अंतिम टेस्ट की अंतिम पारी में 100 का बल्लेबाज़ी औसत करने के लिए मात्र चार रन की जरूरत थी लेकिन लेग स्पिनर इरिक हॉलिस ने उन्हें 0 पर क्लीन बोल्ड किया। डॉन ब्रैडमैन ने अपने टेस्ट करियर में 29 शतक और 12 दोहरे शतक बनाए।

नाइटहुड की उपाधि:

नाइटहुड की उपाधि:

1948 में सर डॉन ब्रैडमैन 99.94 के टेस्ट बल्लेबाजी औसत का साथ रिटायर हुए। एक साल बाद उन्हें क्रिकेट के खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए नाइटहुड मिला।घरेलू क्रिकेट की बात करें तो सर डॉन ब्रैडमैन ने 95.14 के औसत से 28,067 रन बनाए जिसमें उनका हाई स्कोर 452 नॉट आउट रहा। घरेलू क्रिकेट करियर में उन्होंने 117 शतक लगाए। उनका पूरा करियर देखें तो उन्होंने 52 टेस्ट मैचों की 80 पारियों में 99.94 के औसत से 6,996 रन बनाए। उनके करियर में हाई स्कोर 334 रन का रहा।

संगीत से भी था लगाव:

संगीत से भी था लगाव:

साल 1930 में, डॉन ब्रेडमेन ने पहला गाना, ‘एवरी डे इज रेन्बो डे फॉर मी' रिकॉर्ड किया था। इसके अलावा उन्होंने बतौर पियानिस्ट दो और गाने भी रिकॉर्ड किए जिनके बोल, ‘एन ओल्ड फैशन्ड लॉकेट और ‘अवर बंगलो ऑफ ड्रीम' है।सर डॉन बैडमैन का 92 साल की उम्र में निधन हो गया।

Story first published: Tuesday, August 28, 2018, 11:09 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+