For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिये अपनी 'विराट' पारियों और सचिन से तुलना पर क्या बोले मिस्टर 'कोहली'?

नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान और आरसीबी आईपीएल टीम के कैप्टन मिस्टर विराट कोहली का बल्ला इन दिनों आग उगल रहा है। कोहली के बल्ले से निकल रहे स्ट्रोक उन्हें सफलता की बुलंदियों पर पहुंचा चुके हैं।

ऐसे में हर किसी के जुबान पर अगर कोहली-कोहली नाम है तो इसमें किसी को अचरज नहीं होना चाहिए। इस आईपीएल सीजन में शतक जड़ने वाले कोहली आईपीएल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। आज चारों ओर उनकी और सचिन की तुलना होने लगी है।

जिसके बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने इंडिया टूडे से कहा कि मैं खुश हूं कि मेरा बल्ला चल रहा है, मैं लगातार कोशिश कर रहा हूं कि मैं खेलता रहूं और अपने देश और टीम के लिए रन बनाऊं और उन्हें जीताऊं लेकिन मैं इसे अभी अपनी शुरूआत मानता हूं, मुझे तो अभी क्रिकेट में बहुत लंबा वक्त तय करना है। रही बात सचिन पा जी से कंपेयर होने की तो ये मेरा सौभाग्य है लेकिन ये मुझे शर्मिंदा कर देता है।

सही बात कहूं तो सचिन की तुलना किसी से हो ही नहीं सकती, वो महान हैं, उन्हें तो देखने के बाद मैंने क्रिकेट सीखी है। सचिन में शुरू से ही टैलेंट था जबकि मैंने तो जो कुछ भी पाया है उसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत की है।

सचिन ने देश को 24 साल दिये हैं जो किसी के लिए भी संभव नहीं है, मैं तो मात्र पिछले दो-तीन सालों से क्रिकेट खेल रहा हूं। मैं बस विराट बनना चाहता हूं। सचिन ग्रेट थे, हैं और हमेशा रहेंगे। वो मेरे आदर्श हैं और आदर्श की बराबरी कोई नहीं कर सकता।

अपने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान विराट ने अपने गु्स्से के बारे में भी बात की, विराट का प्रदर्शन इन दिनों मैदान पर काफी सुधरा हुआ है गुस्से के बारे में, जिस पर कोहली ने कहा कि हां उन्होंने इस पर काफी मेहनत की है।

वो मैदान पर जाने से पहले अपने दिल पर हाथ रखते हैं अगर वो तेजी से धड़क रहा होता है तो मैं समझ जाता हूं कि आज मैं अच्छा नहीं खेल पाऊंगा। कोहली ने कहा कि मैंने अपनी गलतियों से सबक सीखा है, मुझे पता है कि मैंने कई मौकों पर अपनी लिमिट क्रास की है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+