Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दी शिकस्‍त

डार्विन, 30 अगस्त: आस्ट्रेलिया के मारारा क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गये तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के तहत खेले गए पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 180 रनों के भारी अंतर से शिकस्‍त दी।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर ऑस्‍ट्रेलिया को बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 254 रन बनाए। आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श ने 76 रनों की पारी खेली, जबकि माइकल हसी ने 87 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 82 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से शहादत हुसैन ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट लिए।

जवाब उतरी बांग्लादेश की टीम मात्र 74 रन पर सिमट गई। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। मिशेल जॉनसन और ब्रेट गीव्स ने दो-दो विकेट झटके, जबकि कैमरून व्हाइट ने तीन विकेट लिये। ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बांग्लादेश की पूरी टीम को 27.4 ओवर में निपटा दिया।

बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने सर्वाधिक 21 रन बनाए, जबकि रकीबुल हसन ने 14 और आलोक कपाली ने 12 रनों का योगदान दिया।

पहले मैच में ऑस्‍ट्रेलिया के माइकल हसी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। आस्ट्रेलियाई ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का अगला मैच तीन सितंबर को खेला जाएगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+