RPSvsKXIP: पंजाब को 9 विकेट से हराकर प्ले-ऑफ में पहुंची पुणे
आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा था जिसमें पुणे ने बाजी मारी। इसी के साथ पंजाब का आईपीएल का सफर खत्म और वह प्ले-ऑफ बाहर हो गई है। ये एक सीधा मुकाबला था। अगर किंग्स इलेवन पंजाब को जीत हासिल है तो वह नंबर 4 पर स्थान पहुंचती।
हेड-टू-हेडः-
दोनों टीमें अब तक तीन बार आमने सामने आई हैं जिसमें पंजाब ने दो और पुणे ने एक मैच जीता है। पिछले मैच में पंजाब ने पुणे को हराया था।
खबरों मेंः- पंजाब की तरफ से हाशिम अमला और डेविड मिलर नहीं खेलेंगे ये खिलाड़ी वापस अपने देश जा चुके हैं। वहीं पुणे की तरफ से फॉफ डु प्लेसिस और इमरान ताहिर नहीं खेलेंगे। ये खिलाड़ी भी वापस अपने देश जा चुके हैं।
टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पंजाब ने 15.5 ओवरों में ऑल-आउट होकर 73 रन बनाए।
जीत के लिए 74 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे ने 12 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ पुणे प्ले-ऑफ में पहुंच गई है और पंजाब आईपीएल से बाहर।
पढ़ें मैच का लाइव अपडेटः-
- पुणे ने पंजाब को 9 विकेट से हराया
- पुणे को लगा पहला झटका, त्रिपाठी आउट, अक्षर पटेल ने लिया विकेट
- 74 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे
- पंजाब ने पुणे को जीत के लिए दिया 74 रनों का लक्ष्य
- आल-आउट हुई पंजाब, जंपा ने मोहित शर्मा को भेजा पवेलियन
- पंजाब का 9वां विकेट गिरा, ईशांत शर्मा आउट, जंपा ने लिया विकेट
- पंजाब का आठवां विकेट गिरा, स्वपनिल आउट, उनादकट ने लिया विकेट
- पंजाब का सातवां विकेट गिरा, अक्षर पटेल आउट, क्रिश्चिय ने लिया विकेट
- पंजाब को लगा छठा झटका, साहा आउट, क्रिश्चियन की गेंद पर धोनी ने लपका कैच
- पंजाब को लगा पांचवा झटका, कप्तान मैक्सवेल आउट, एसएन ठाकुर की गेंद पर रहाने ने लपका कैच
- पंजाब की हालत खस्ता, चार विकेट गिरे, तेवतिया आउट
- पंजाब को लगा दूसरा झटका, शॉन मार्श आउट, एसएन ठाकुर की गेंद पर स्मिथ ने लपका कैच
- पहली ही गेंद पर गिरा पंजाब का विकेट, गुप्टिल आउट, उनादकट ने लिया विकेट
- राइजिंग पुणे सुपरजायंट (प्लेइंग इलेवन):- अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मनोज तिवारी, बेन स्टोक्स, एमएस धोनी (विकेट कीपर), डैनियल क्रिस्चियन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, एडम जंपा।
- किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन):- मार्टिन गुप्टिल, वृध्दिमान साहा (विकेट कीपर), ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), शॉन मार्श, इयोन मॉर्गन, एक्सर पटेल, राहुल तेवतिया, स्वप्निल सिंह, मोहित शर्मा, इशांत शर्मा, संदीप शर्मा।
क्या आप जानते हैंः-
- पुणे के कप्तान स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
- आईपीएल सीजन 10 के सबसे महंगे (14.5 करोड़ रुपए) खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने 10 विकेट लेने के अलावा 250 रन भी बनाए हैं। ऐसा करने वाले वे आईपीएल 10 के पहले खिलाड़ी हैं।
- आईपीएल 10 में फ्लॉप चल रहे धोनी का पंजाब के अक्षर पटेल के खिलाफ शानदार बैटिंग परफॉर्मेंस है। धोनी ने अक्षर की 37 गेंदों में 63 रन बनाए हैं और एक बार भी आउट नहीं हुए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
