विराट कोहली ने आशीष नेहरा को दी विदाई, 14 साल पुरानी याद हो गई ताजा

नई दिल्ली। आशीष नेहरा ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी टेस्ट मैच के साथ ही अपने 18 साल के क्रिकेट कैरियर पर विराम लगा दिया। नेहरा ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरूआत 1999 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में की थी। आज का मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया ने नेहरा को मैदान पर फेयरवेल दिया। इस दौरान कप्तान कोहली ने उन्हें बीसीसीआई की तरफ से मोमेंटो देकर विदाई दी। इस विदाई के साथ ही नेहरा और कोहली से जुड़ी एक 14 साल पुरानी याद ताजा हो गई।

14 साल पहल नेहरा ने कोहली को दिया था अवार्ड

14 साल पहल नेहरा ने कोहली को दिया था अवार्ड

दरअसल आज से 14 साल पहले, 2003 में कोहली एक अंडर-16 मैच खेल रहे थे। इस मैच में अवार्ड देने के लिए आशीष नेहरा को बुलाया गया था। नेहरा ने तब विराट कोहली को अच्छे प्रदर्शन के लिए अवार्ड दिया था। बीतें दिनों नेहरा को कोहली को अवार्ड देते हुए यह फोटो काफी वायरल हुई थी। विराट कोहली इस फोटो एक 16 साल के मासूम बच्चे नजर आ रहे हैं।

आज इसी छोटे बच्चे की कप्तानी में ली विदाई

आज इसी छोटे बच्चे की कप्तानी में ली विदाई

फिरोज शाह कोटला मैदान पर आज भी कुछ ऐसा ही नजारा था। लेकिन इस बार विराट कोहली, आशीष नेहरा को विदाई के रूप में मोमेंटो दे रहे थे। जिस छोटे से बच्चे को नेहरा ने आज से 14 साल पहले अवार्ड दिया था आज उसी कप्तानी में नेहरा ने विदाई ली। इस मौके पर कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'लगभग 19 सालों तक एक तेज गेंदबाज के रूप में क्रिकेट खेलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। मैंने जितने भी लोगों के साथ क्रिकेट खेला उनमें आशीष नेहरा सबसे स्मार्ट प्लेयर हैं। ये हमेशा नौजवान खिलाड़ियों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं। उन्हें यूं रिटायर होते देखना दुखद है।'

एक नजर नेहरा के रिकार्ड पर ...

एक नजर नेहरा के रिकार्ड पर ...

Read more about: ashish nehra virat kohli
Story first published: Wednesday, November 1, 2017, 21:31 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+