For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'धोनी बनने की कोशिश मत करो', पूर्व दिग्गज विकेटकीपर ने ऋषभ पंत को दी सलाह

नई दिल्ली। युवा भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत बुरे दाैर से गुजर रहे हैं। उन्हें टीम में इसलिए लाया गया था कि वे महेंद्र सिंह धोनी की जगह भरने में कामयाब हो सकें। इसके लिए टीम मैनेजमेंट ने पंत को लगातार कई माैके दिए, लेकिन उनके खराब शाॅट व खराब विकेटकीपिंग चर्चा का विषय बनने में देरी नहीं लगाती। परिणाम ये रहा कि अब केएल राहुल को विकेटकीपिंग की भूमिका निभाना पड़ रही है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर ने पंत को सलाह दी कि वे धोनी बनने की कोशिश ना करें।

खुद को देना होगा समय

खुद को देना होगा समय

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने स्पोर्ट्स स्टार के साथ बात करते हुए कहा है कि भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत में अपार क्षमताएं हैं लेकिन वह अभी तक अपनी प्रतिभा को दर्शा नहीं पा रहे हैं। पंत को खुद को समय देना चाहिए और मैदान पर अपना व्यक्तित्व दिखाना चाहिए। ऋषभ पंत को ऋषभ पंत बनना चाहिए उसे दूसरे की नकल नहीं करनी चाहिए, उसे धोनी बनने की कोशिस नहीं करनी चाहिए।''

दिया अपना उदाहरण

दिया अपना उदाहरण

हैडिन ने आगे कहा, ''पंत ने समय-समय पर दिखाया है कि वह क्या करने में समर्थ है लेकिन उसके साथ दिक्कत यह है कि उसने यह रेगुलर बेसिस पर नहीं किया है। जब वह ऐसा करने लग जाएगा तो दिक्कतें दूर हो जाएंगी।'' हैडिन ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि आप अपनी शैली से टीम में आते हैं। जब मुझे पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिला तो मैं एडम गिलक्रिस्ट या इयान हीली बनने की कोशिश नहीं कर सका। मुझे खेल के लिए एक अनूठी शैली लानी थी। यहां कोई भी चुनौती वो नहीं है जो आप किसी के साथ होने की कोशिश नहीं करते हैं। और सिर्फ अपने लिए ये सच है।''

धोनी का साथ मिलना खुशकिस्मत

धोनी का साथ मिलना खुशकिस्मत

इस विकेटकीपर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 224 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया था जबकि 2015 में आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हैडिन युवा खिलाड़ियों को निखारने पर काम कर रहे हैं। हैडिन ने धोनी को लेकर कहा कि भारत देश काफी खुशकिस्मत है कि उसे धोनी जैसे खिलाड़ियों का साथ मिला है। धोनी ने एक ऐसी विरासत को पीछे छोड़ दिया है जिसे आगे ले जाना निश्चित रूप से मुश्किल है।

Story first published: Thursday, March 19, 2020, 12:29 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+