For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डोनाल्ड ट्रंप ने लिया सचिन-कोहली का गलत नाम तो ICC ने उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। आखिरकार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा अहमदाबाद में स्थित मोटेरा स्टेडियम में कदम रखने पर क्रिकेट प्रेमियों को मैदान की सुंदरता देखने का माैका मिल गया। दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बन चुका मोटेरा स्टेडियम हमेशा इसलिए याद किया जाएगा कि इसका उद्घाटन किसी मैच के साथ नहीं बल्कि एक ताकदवर देश के राष्ट्रपति के भव्य स्वागत के साथ किया था। प्रोग्राम का नाम 'नमस्ते ट्रंप' रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप का यहां भाषण देते हुए स्वागत किया लेकिन जब ट्रंप ने इस स्टेडियम की प्रशंसा करते हुए महान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर व विराट कोहली का नाम लिया तो वह आईसीसी द्वारा ट्रोल हो गए।

दरअसल, ट्रंप ने स्टेडियम की खासियतें व क्रिकेट इतिहास की चर्चा करते हुए सचिन के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जिक्र किया। लेकिन इन दो दिग्गजों का नाम ट्रंप हिंदी में सही से नहीं बोल सके, जिसपर आईसीसी ने मजाक उड़ा दिया। ट्रंप ने कहा, ''यह वह देश है जहां लोग सबसे बड़े क्रिकेटरों का चीयर करते हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक। दुनिया में सबसे महान खिलाड़ी।'' ट्रंप ने सचिन का नाम इंग्लिश में 'Soochin Tendolkar' तो कोहली का 'Virot Kolee' करकर पुकारा। इसपर आईसीसी ने ट्वीट करते हुए चुटकी ली।

आईसीसी ने ट्विटर पर सचिन के कई नाम इंग्लिश में लिखते हुए लिखा- Sach, Such, Satch, Sutch, Sooch। साथ ही पूछा कि कोई जानता है कि सही नाम क्या है। आईसीसी के इस ट्वीट के बाद मजेदार कमेंट्स भी सामने आने लगे। फैंस ने ट्रंप के शब्द बोलने के ढंग पर मजाक बनाना शुरू कर दिया। एक ने ट्वीट करते हुए यह कह डाला कि अब आईसीसी भी मजे लेना शुरू हो गया है।

Story first published: Monday, February 24, 2020, 17:29 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+