For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संजय मांजरेकर बोले- अगर यह खिलाड़ी वर्ल्ड कप में खेलता है तो हैरान होने वाली बात नहीं

बीसीसीआई ने शुक्रवार शाम आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज के शुरूआती 2 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। इसमें कईयों को आराम दिया गया तो किसी को विश्व कप के लिए...

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने शुक्रवार शाम आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज के शुरूआती 2 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। इसमें कईयों को आराम दिया गया तो किसी को विश्व कप के लिए दावेदारी पेश करने का माैका दिया गया। वहीं तेज गेंदबाद उमेश यादव को 2 मैचों की टी20 सारीज में माैका दिया गया, जिसपर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। मांजरेकर ने उमेश की तारीफ की और कहा कि अगर वह वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल होते हैं तो हैरानी वाली बात नहीं है।

उमेश के लिए एक बैक-डोर एंट्री

उमेश के लिए एक बैक-डोर एंट्री

संजय मांजरेकर ने कहा कि अगर सिलेक्टर्स को टी20 सीरीज के अंत तक कोई भरोसेमंद चौथा तेज गेंदबाजा नहीं मिलता है तो वे हार्दिक पंड्या का तीसरे या चौथे तेज गेंदबाज के रूप में उपयोग करेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि उमेश यादव के लिए एक बैक-डोर एंट्री है। हैरानी नहीं होगी अगर उन्हें फाइनल स्क्वाड में शामिल कर लिया जाए। टी20 में उन्होंने आरसीबी के लिए अपनी योग्यता साबित की है। तो यह उनके लिए बेहतर साबित होगा।'

यादव को करना होगा दमदार प्रदर्शन

यादव को करना होगा दमदार प्रदर्शन

वहीं उमेश को अब खुद को साबित करने के लिए माैका मिला है। उन्हे हर हाल में दोनों टी20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि शुरूआती 2 वनडे मैचों में उन्हें माैका नहीं दिया गया। अगर उमेश टी20 सीरीज में कमाल दिखाते हैं तो शायद चयनकर्ता उन्हें आखिरी 3 वनडे खेलने का माैका दे। वहीं आगामी आईपीएल सीजन में भी उमेश पर नजरें रहेंगी क्योंकि टीम को अभी भी पेसर की जगह पक्की करनी है। श्रीलंका के खिलाफ 2012 में टी20 डेब्यू करने वाले उमेश को खलील अहमद और सिद्धार्थ काैल दे रहे हैं।

30 मई को शुरू होगा विश्व कप

30 मई को शुरू होगा विश्व कप

उमेश के अलावा, भारत के पास भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बुमराह और मोहम्मद शमी के रूप में एक मजबूत पेस लाइनअप है। बुमराह और शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे फिक्सचर का हिस्सा हैं, जबकि भुवनेश्वर को टी20 सीरीज और पहले दो वनडे के लिए आराम दिया गया है। सिद्धार्थ कौल भुवनेश्वर की की कमी पूरी करने की कोशिश करेंगे। विश्व कप की शुरूआत इंग्लैंड में 30 मई को होने वाली है जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।

Story first published: Saturday, February 16, 2019, 15:19 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+