IND vs NZ: 27 साल बाद टेलर-जेमीसन की साझेदारी ने ऑकलैंड में बनाया नया रिकॉर्ड
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे में नाटकीय घटनाक्रम तब देखने को मिला जब कीवी टॉप ऑर्डर की शानदार बल्लेबाजी के तुरंत बाद मध्य क्रम धराशाई हो गया लेकिन यह एक बार फिर से रॉस टेलर (73) थे जिन्होंने बेहतरीन पारी खेलते हुए काईल जेमीसन के साथ रिकॉर्ड अर्धशतकीय साझेदारी की और न्यूजीलैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर कीवी टीम को पहले बैटिंग करने का फैसला दिया जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य दिया है। एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट पर 142 रन था लेकिन उसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और न्यूजीलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 197 रन कर दिया लेकिन यहां से टेलर और जेमीसन ने जो किया वह काबिलेतारीफ है।

9वें विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ साझेदारी
इन दोनों खिलाड़ियों ने 9वें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की जो ऑकलैंड के मैदान पर 9वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। टेलर ने 74 गेंदों पर 73 रन बनाए और उनके साथी जेमीसन ने 24 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाज अंत तक आउट नहीं हुए। ऑकलैंड में इससे पहले 1993 में जी. लार्सन और सी प्रिंगल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9वें विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की थी। अब टेलर-जेमीसन की जोड़ी ने यह रिकॉर्ड बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है।

न्यूजीलैंड ODI की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी
वहीं न्यूजीलैंड के क्रिकेट इतिहास में यह तीसरी सबसे बड़ी 9वीं विकेट की वनडे साझेदारी है। कीवी टीम की ओर से सबसे बड़ी 9वें विकेट की वनडे साझेदारी 2016 में हुई थी जो एम. हैनरी और जेम्स नीशम के बीच हुई थी। मोहाली के मैदान पर हुई यह साझेदारी 84 रनों की थी।
INDW vs AUSW: भारत को मिली T20I में चेज करते हुए अपनी सबसे बड़ी जीत

गुप्टिल ने भी खेली शानदार पारी
इसके अलावा कीवियों की ओर से मार्टिन गुप्टिल ने 79 रनों की पारी ओपनिंग में खेली। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 2 और चहल ने 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों में केवल 35 रन दिए और 1 विकेट लिया। इस मैच में न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाज रन आउट हुए जिसमें पहले मार्टिन गुप्टिल और दूसरे जेम्स नीशम थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
