For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'बेबी का फोटो मत लेना', एयरपोर्ट पर कोहली ने की मीडिया से रिक्वेस्ट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आगामी टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है जो 26 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होगी। भारतीय टीम आज यानी कि 16 दिसंबर को साउथ अफ्रीका दाैरे के लिए रवाना हुई। सुबह विराट कोहली टीम के बाकी सदस्यों के साथ टीम बस से एयरपोर्ट पहुंचे। इस दाैरान कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी नजर आईं। जैसे ही बस पहुंची तो कोहली ने पहले उतरते हुए मीडिया के सदस्यों से खास रिक्वेस्ट की।

कोहली ने अनुष्का से पहले बस से उतरते हुए कदम आगे बढ़ाए और फोटोग्राफर्स से रिक्वेस्ट की कि वे बेबी का फोटो ना खींचें। इसके बाद फिर अनुष्का बेटी के साथ बस स उतरती हुई दिखी। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कोहली और अनुष्का ने अभी तक अपनी बेटी की फोटो को लोगों के सामने लाने नहीं दिया है। वामिका करीब एक साल की होने वाली है। 11 जनवरी को वामिका अपना पहला जन्मदिन मनाएगी। ऐसे में उसका जन्मदिन कोहली साउथ अफ्रीका में ही मना सकते हैं। भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। पहले टेस्ट सीरीज शुरू होगी, जिसका पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाना है। वहीं वनडे सीरीज 19 जनवरी से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें- कपिल देव ने कोहली को किया सावधान, कहा- याद रखें आप देश के लिए खेल रहे हैं

बता दें कि कोहली ने इस दौरे पर रवाना होने से एक दिन पहले कप्तानी विवाद को लेकर खुलकर बात की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने लगभग सभी सवालों का जवाब दिया और साफ किया कि उनके और रोहित शर्मा के बीच कोई अनबन नहीं है। पिछले लंबे समय से यह कहा जाता है कि दोनों की आपस में बनती नहीं है। कोहली ने साथ ही कहा कि वह हमेशा टीम के लिए अपना 100 फीसदी देंगे, जब तक वह टीम के लिए खेलेंगे। साथ ही कोहली ने बताया कि उन्हें टी20 कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए बीसीसीआई की ओर से किसी ने रिक्वेस्ट नहीं की थी।

Story first published: Thursday, December 16, 2021, 12:29 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+