Australian open 2019: सातवां खिताब अपने नाम करने कोर्ट पर उतरेंगे फेडरर
नई दिल्ली। सोमवार से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन के कोर्ट पर रोजर फेडरर इतिहास बनाने उतरेंगे। 37 बरस की उम्र में भी उनके पास मेलबर्न में रिकॉर्ड सातवां और करियर का 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का मौका होगा। फेडरर अपने अभियान का आगाज उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन के खिलाफ करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अच्छा टेनिस खेल रहा हूं। मुझे भरोसा है कि मुझे हराने के लिए मेरे प्रतिद्वंद्वी को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
गौरतलब है कि दो साल पहले मेलबर्न में बड़ा उलटफेर करते हुए तत्कालीन गत चैंपियन नोवाक जोकोविच को डेनिस इस्तोमिन ने हरा दिया था। फेडरर का कहना है कि उनका ध्यान शुरुआती मैच पर रहेगा। फेडरर का कहना है कि उन्हें याद है कि डेनिस ने नोवाक के साथ क्या किया था। रोजर फेडरर ने कुछ साल पहले यहां लगभग पूरा मैच देखा था जब उसने नोवाक को हराया था।
मरे के संन्यास पर क्या बोले फेडरर:
20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर ने कहा कि एंडी मरे के संन्यास लेने से वह काफी दुखी हैं। थोड़ा स्तब्ध भी है कि एक समय बाद वह उन्हें खो देंगे। साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन शुरू होने से एक दिन पहले प्रेस कॉफ्रेंस ने फेडरर ने कहा कि मैं निराश हूं कि हम उसे एक समय बाद खोने वाले हूं, यहीं नहीं हम सभी एक समय बाद हर किसी को खो देंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
