'बीसीसीआई ने निर्देशों का उल्लंघन नहीं किया'
पाकिस्तान में विश्व डोपिंग निरोधी एजेंसी वाडा के प्रतिनिधि दानिश ज़हीर ने कहा है कि समय से पहले ही आईपीएल ने नाम की घोषणा कर वाडा के निर्देशों का उल्लंघन किया है.
बीसीसीआई अधिकारी रत्नाकर शेट्टी का कहना है कि आसिफ़ का नाम बताकर बोर्ड ने सही क़दम उठाया है.
उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के तहत डोप टेस्ट का नतीजा मिलने के बाद खिलाड़ी की पहचान की जाती है और उससे पूछा जा सकता है कि क्या वो बी सैंपल टेस्ट करवाना चाहता है या नहीं और साथ ही दूसरे टेस्ट के दौरान खिलाड़ी को मौजूद रहने के लिए भी पूछा जा सकता है.
रत्नाकर शेट्टी का तर्क है कि अगर खिलाड़ी का नाम ही नहीं बताया जाएगा तो उससे बी सैंपल का टेस्ट करवाने के बारे में कैसे पूछा जा सकता है.
बी सैंपल करवाएँगे आसिफ़
इस बीच पाकिस्तानी गेंदबाज़ मोहम्मद आसिफ़ के वकील ने कहा है कि वे बी सैंपल लिए जाने की माँग करेंगे.
सोमवार को आईपीएल आयोजकों ने सार्वजनिक किया था कि प्रतियोगिता के दौरान आसिफ़ के ड्रग टेस्ट का नतीजा पॉज़ीटिव आया था.
अब आसिफ़ के वकील शाहिद करीम ने कहा है, "हम इस मामले में लड़ेंगे क्योंकि हमें लगता है कि आसिफ़ ने कोई ड्रग नहीं ली. हम बी सैंपल टेस्ट करवाना चाहते हैं."
वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी वाडा के निर्देशों के मुताबिक अगर शुरुआती टेस्ट में किसी खिलाड़ी का नतीजा पॉज़ीटिव आता है तो वो दूसरा टेस्ट करवाने की अपील कर सकता है.
शाहिद करीम का कहना है, "आसिफ़ बेकसूर हैं, उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि टेस्ट का नतीजा पॉज़ीटिव कैसे आ सकता है जब उन्होंने कोई प्रतिबंधित दवा या ड्रग लिया ही नहीं."
आईपीएल प्रतियोगिता के बाद जून में पाकिस्दान लौटते समय दुबई पुलिस ने कथित तौर पर 'नशीले पदार्थ' रखने के आरोप में आसिफ़ को हिरासत में लिया गया था.
19 दिनों की हिरासत के बाद आसिफ़ को आरोप मुक्त घोषित किया गया था.दुबई से लाहौर पहुँचकर आसिफ़ ने कहा था, "मैने कोई मादक पदार्थ नहीं लिया. मैं चुनौती देता हूँ कि कोई ये साबित करके दिखाए कि मैने कभी मादक पदार्थ लिए. आईपीएल के लिए भी मेरा परीक्षण हुआ था, अगर मैने ड्रग्स लिए होते तो तभी नतीजा पॉज़िटव आ जाता. "
नवंबर 2006 में भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के जाँच ट्राइब्यूनल ने डोपिंग टेस्ट पॉज़ीटिव पाए जाने के बाद आसिफ़ पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया था.लेकिन बाद में पीसीबी के अपीलीय ट्राइब्यूनल ने मोहम्मद आसिफ़ को डोपिंग मामले में क्लीन चिट देते हुए उन पर लगा प्रतिबंध हटा लिया था.
ट्वेन्टी-20 विश्व कप के दौरान भी पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर और मोहम्मद आसिफ़ के बीच हाथापाई हो गई थी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications