IPL 2019 : बेंगलुरू ने लगाई हार की हैट्रिक, हैदराबाद ने दर्ज की 118 रनों से जीत
नई दिल्ली। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल सीजन-12 के 11वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 118 रनों से मात खाकर टूर्नामेंट में हार की हैट्रिक लगा दी है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरू के सामने 232 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। लेकिन जवाब में उतरी बेंगलुरू टीम 113 रनों पर ढेर हो गई। बेंगलुरू की शुरूआती ओवरों में ही लड़खड़ा गई। बेंगलुरू के 6 विकेट 35 रनों पर ही गिर गए। लगने लगा कि बेंगलुरू कम स्कोर पर ढेर हो जाएगी। वो शुक्र है कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 37 रनों की पारी खेल स्कोर 100 के पार पहुंचाया। हैदराबाद की गेंदबाजी में मोहम्मद नबी ने 4 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
इससे पहले हैदराबाद ने जोनी बेयरस्टो के शतक की बदाैलत राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सामने 2 विकेट खोकर 232 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। बेयरस्टो ने 56 गेंदों में 203.57 की स्ट्राइक रेट से 114 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चाैके और सात छक्के शामिल रहे। यह सीजन का दूसरा शतक रहा है। वहीं बेयरस्टो का आईपीएल में पहला शतक है। उनके अलावा डेविड वाॅर्नर ने भी 55 गेंदों में 100 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली, जिसमें 5 चाैके और 5 छक्के शामिल रहे। यह सीजन का तीसरा शतक रहा।
वाॅर्नर-बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 16.2 ओवर में 185 रनों की साजेदारी हुई। यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी रही। इससे पहले 2017 में क्रिस लिन व गाैतम गंभीर के बीच पहले विकेट के लिए 184 रनों की साझेदारी हुई थी। बेंगलुरू की तरफ से प्रयास बर्मन पर सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए हैं जिन्होंने 4 ओवर में 56 रन लुटाए। युजवेंद्र चहल 44 रन देकर 1 विकेट ले सके।
ऐसी है प्लेइंग इलेवन-
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): पार्थिव पटेल (विकेटकीपर, मोइन अली, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, शिम्रोन हेटमेयर, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, शिवम दूबे, प्रियम बर्मन, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), विजय शंकर, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, राशिद खान, मोहम्मद नबी, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
